सिंगोली। नगर के लिए गौरव का विषय है। अंतर्राष्ट्रीय रामस्नेही सम्प्रदाय के वयोवृद्ध संत, धर्मगुरु पूज्य 108 श्री चोकस राम मुनि जी महाराज का चातुर्मास हेतु मंगल प्रवेश 23 जुलाई 2026, गुरुवार को शाम 5 बजे सिंगोली के पुराने थाने के पास रामद्वारा में होगा।
संत के आगमन से पूरे क्षेत्र में भक्ति और उल्लास का माहौल है। रामस्नेही समाज सहित समस्त नगरवासी और क्षेत्रवासी उनके स्वागत की तैयारियों में जुटे हुए हैं।
4 माह तक बरसेगी भक्ति की गंगा
पूज्य संत श्री चोकस राम मुनि जी महाराज चातुर्मास के 4 माह तक रामद्वारा, सिंगोली में विराजेंगे। इस दौरान प्रतिदिन सत्संग, प्रवचन, भजन-कीर्तन और राम नाम संकीर्तन के कार्यक्रम होंगे। संतश्री धर्म, संस्कार और सदाचार पर प्रवचन देकर श्रद्धालुओं को धर्मलाभ प्रदान करेंगे।
श्रद्धालुओं से अपील
आयोजकों ने सभी धर्मप्रेमी बंधुओं, माताओं, बहनों और सेवकगणों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में रामद्वारा, सिंगोली पहुंचकर पूज्य संतश्री के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करें और इस पावन अवसर का लाभ उठाएं।