प्रतापगढ़। जिला मुख्यालय पर भीम आर्मी भारत एकता मिशन का 11वां स्थापना दिवस उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भीम आर्मी, आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बहुजन समाज के लोग शामिल हुए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भीम आर्मी प्रदेश सचिव गोविंद मेघवाल रहे, जबकि अध्यक्षता मांगीलाल बा साहब ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर एवं मान्यवर कांशीराम के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।
इस अवसर पर भीम आर्मी जिला अध्यक्ष दिलीप रैदास, आजाद समाज पार्टी कांशीराम के जिला अध्यक्ष एडवोकेट कमलवा, जिला सह संयोजक राजू मालवीय, अरनोद ब्लॉक अध्यक्ष नागूलाल सिनम, पीपलखूंट ब्लॉक अध्यक्ष सूरजमल मेघवंशी, धमोत्तर ब्लॉक अध्यक्ष रामप्रसाद, एएसपी ब्लॉक अध्यक्ष बालूराम बड़ोदिया, विधानसभा प्रत्याशी ईश्वरलाल मीणा, प्रतापगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष मोनू भाई, नगर अध्यक्ष मुकेश जाटिया, अरनोद नगर अध्यक्ष सुरेश कुमार, एएसपी नगर अध्यक्ष शांतिलाल रैदास, जिला सचिव जितेंद्र कुमार एवं जिला महासचिव रुगनाथ मेघवाल सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में संत शिरोमणि रविदास संस्थान के पूर्व अध्यक्ष कवरलाल, पूर्व मैनेजर साहब सहित अन्य सदस्यों ने भी सहभागिता की। वक्ताओं ने संगठन के उद्देश्यों, सामाजिक एकता, शिक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूकता पर विचार व्यक्त किए।
इससे पूर्व भीम आर्मी एवं आजाद समाज पार्टी कांशीराम की ओर से जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवाओं से जुड़े आंदोलन की मांगों के शीघ्र समाधान, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए पंचायती राज चुनाव में 2011 के आंकड़ों तथा ओबीसी वर्ग के लिए 2026 के आंकड़ों के आधार पर समान व्यवस्था लागू करने सहित विभिन्न मांगें रखी गईं।
भीम आर्मी जिला अध्यक्ष दिलीप रैदास ने बताया कि संगठन सामाजिक न्याय, समानता और अधिकारों के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।