चित्तौड़गढ़। ऊर्जा विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हीरालाल नागर 23 जुलाई (गुरुवार) को एक दिवसीय चित्तौड़गढ़ जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे निम्बाहेड़ा में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
अतिरिक्त जिला कलक्टर (भू-अभिलेख) रामचंद्र खटीक ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्यमंत्री नागर गुरुवार को दोपहर 1.20 बजे उदयपुर से सड़क मार्ग द्वारा निम्बाहेड़ा पहुंचेंगे। यहां वे विभिन्न मूर्तियों की स्थापना सहित अन्य निर्धारित कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रमों के संपन्न होने के पश्चात राज्यमंत्री नागर सड़क मार्ग से उदयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।