BREAKING NEWS
NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 156.. <<     KHABAR : चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों.. <<     NEWS : चिह्नित ब्लैक स्पॉट पर यातायात पुलिस की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 27, 2022, 12:35 pm
KHABAR : ऊर्जा साक्षरता रथ पहुंचा शासकीय नेहरु स्नातकोत्तर महाविद्यालय, विद्यार्थियों को दी ऊर्जा बचत के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां, पढ़े खबर 

Share On:-

आगर मालवा। जिले के अग्रणी शासकीय नेहरु स्नातकोत्तर महाविद्यालय आगर में ऊर्जा साक्षरता रथ पहुंचा, महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने रथ के माध्यम से स्वयं व देश हित में ऊर्जा की बचत करने सम्बन्धी सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त की। ऊर्जा साक्षरता रथ द्वारा पेम्पलेट बांटे गए, जिसमें बिजली की बचत करने हेतु स्टार रेटिंग विद्युत उपकरणों के उपयोग, लाईटिंग, पंखे, रेफ्रिजरेटर, एयरकंडीशन व अन्य समस्त उपकरणों के उपयोग में कम से कम बिजली की खपत हो इस हेतु स्वयं को ऊर्जा बचत हेतु संकल्पित होने की प्रेरणा प्रदान की गई। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ रेखा गुप्ता व ऊर्जा साक्षरता नोडल अधिकारी ओपी विजयवर्गीय द्वारा विद्यार्थियों को ऊर्जा की बचत हेतु शपथ दिलाई गई। विद्यार्थियों ने महाविद्यालय ही नहीं अपितु अपने घर व दुकान आदि में ऊर्जा की बचत करने एवं अपने आसपास के लोगों को भी इस हेतु जागरूक करने की शपथ ली। इस अवसर पर महाविद्यालय के सीनियर प्रोफेसर सुशील कटारिया, ऊर्जा साक्षरता प्रभारी प्रोफेसर हेमलता पारस, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ संतोष एस्के, डॉ राकेश परमार, राजशेखर कलोसिया, राहुल भटनागर सहित अन्य स्टॉफ, एनएसएस इकाई के स्वयं सेवक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE