BREAKING NEWS
NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 156.. <<     KHABAR : चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों.. <<     NEWS : चिह्नित ब्लैक स्पॉट पर यातायात पुलिस की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 27, 2022, 1:49 pm
KHABAR : एनसीसी कैडेट ने जागरूकता रैली निकालकर मनाया स्थापना दिवस, महापुरुषों की प्रतिमाओं की सफाई कर किया कार्यक्रम का समापन, पढ़े अब्दुल अली ईरानी की खबर  

Share On:-

नीमच। 5 मध्यप्रदेश स्वतंत्र कम्पनी एनसीसी के कमान अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल रिज़वान खान के निर्देशानुसार एनसीसी के 75 वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में नीमच के विभिन्न महाविद्यालयो और विद्यालयों द्वारा पर्यावरण संरक्षण, नशा मुक्ति, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, स्वच्छता, यातायात नियमों का पालन आदि की जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। 

पीजी कॉलेज प्राचार्य डॉ वी के जैन, गर्ल्स कॉलेज प्राचार्य एन के डबकरा, प्रो आर के गुजेटिया, स्प्रिंगवुड स्कुल उपप्राचार्य राहुल पाल के द्वारा कैडेट्स का उत्साहवर्धन कर रैली को ग्वालटोली स्थित महाराणा प्रताप प्रतिमा से हरी झंडी दिखाकर रवानगी दी गई। रैली के दौरान शहीद पार्क में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के उपरांत पीजी कॉलेज नीमच स्थित महापुरुषों की प्रतिमाओं की सफाई कर समापन किया गया। 

इस मौके पर सूबेदार भवानी सिंह, हवलदार रघु जे, एनसीसी अधिकारी डॉ महेंद्र कुमार शर्मा, कुलदीप सिंह और रेग्वेल जोसेफ उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE