BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मंगलवार को बिजली विभाग का.. <<     BIG NEWS: नशे के कारोबार में फरारी काट रहा था 12.. <<     BIG NEWS : मंदसौर से राजस्थान तक फैला था डोडाचूरा.. <<     KHABAR : एक सुर, एक स्वर और देशभक्ति का संदेश, नीमच.. <<     BIG NEWS : पत्नी के चरित्र पर करता था शक, शराब के नशे.. <<     KHABAR : नगरपालिका के 14 प्रस्तावों पर बीजेपी.. <<     BIG NEWS : हरदीप पुरी के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी,.. <<     BIG NEWS : दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी आदिवासी.. <<     BIG REPORT : सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पांच.. <<     KHABAR : दीपावली बोनस और लंबित मांगों को लेकर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : बालाघाट में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG NEWS : गंभीरी नदी के पास खड़े थे तीन युवक, फिर.. <<     BIG VIDEO UPDATE : अफीम किसानों की आखिरी आस अब सांवलिया.. <<     BIG NEWS : तीन प्रमुख सचिव और 16 अफसर होंगे पदोन्नत,.. <<     BIG NEWS : सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त हुईं सीएमओ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 27, 2022, 5:16 pm
REPORT : कलेक्टर ने शिशु गृह का निरीक्षण कर बच्चों की परवरिश की जानकारी ली, मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए, पढ़े खबर 

Share On:-

शाजापुर। कलेक्टर दिनेश जैन ने जिला मुख्यालय पर संचालित शिशु गृह का निरीक्षण कर यहां मौजूद बच्चों की परवरिश के बारे में विस्तार से जानकारी ली। शिशु गृह में 0 से 6 वर्ष तक के लावारिस, निराश्रित या गुमशुदा मिले बच्चों की परवरिश की जाती है। इस शिशु गृह का संचालन अभिमत जन विचार मंच द्वारा किया जा रहा है। वर्तमान में इस संस्था में एक 14 माह की बालिका और 3 वर्ष का बालक है। कलेक्टर ने इन दोनों बच्चों के स्वास्थ्य एवं पालन-पोषण की जानकारी ली। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास प्रभारी कार्यक्रम अधिकारी नीलम चौहान, बाल संरक्षण अधिकारी एवं संस्था के प्रभारी राघवेन्द्र मीणा, विधि परीविक्षा अधिकारी भीष्म कुमार गुप्ता भी उपस्थित थे।

संस्था के संचालक भूपेन्द्र सहगल ने कलेक्टर को अवगत कराया कि संस्था में अब तक 15 बच्चें आए थे, जिनमें से 7 बच्चों को शासन के नियमानुसार गोद दिए गए हैं। शेष बच्चें परिवार की पहचान होने एवं उनके द्वारा वापस मांगे जाने पर सौंपे गये हैं। संस्था में आने वाले बच्चों का पूरा ध्यान रखा जाता है। इसके लिए संस्था में 6 लोगों का स्टॉफ रात और दिन कार्यरत है। इस अवसर पर संस्था की प्रबंधक भावना सहगल, सामाजिक कार्यकर्ता राकेश त्रिवेदी, आया भावना राठौर व ऊमेय रोमा भी उपस्थित थी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE