भवानीमंडी। आज भवानीमंडी शिक्षक संघ राष्ट्रीय के चुनाव स्थानीय पोद्दार स्कूल स्कूल में विधिवत सम्पन्न हुए। इसमें सर्वसम्मति से निम्न पदों पर निर्विरोध चयन हुआ है-
डॉ मनमोहन शर्मा सभा अध्यक्ष, मुरली मनोहर सोनी ब्लॉक अध्यक्ष, महिला मंत्री राजकुमारी मेघवाल, मंत्री उमाशंकर शर्मा, कोषाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा व कमलेश राठौर, जिला समिति सदस्य बालमुकंद आचार्या, अशोक नागर, धीरज सिंह चंद्रावत, ब्रजमोहन सोनी, राजेश पुरोहित, प्रदेश समिति में कृष्ण गोपाल वर्मा, एवं रामरतन यादव की नियुक्ति हुई। चुनाव ब्रह्मानंद श्रृंगी व ललित शर्मा की देखरेख में सम्पन्न हुए।
इस अवसर पर सभी शिक्षकों ने नव निर्वाचित कार्यकारणी का माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यकारिणी गठन से शिक्षकों में खुशी की लहर है।