शाजापुर। नगर के आनंदम केन्द्र पुराना रोड़वेज डिपो परिसर में 28 नवम्बर से प्रातः 7 से 8 तक प्रतिदिन निःशुल्क योग प्रशिक्षण डॉ. पराग जैन एवं उनकी टीम द्वारा प्रारम्भ किया जा रहा है। जिसमें कोई भी व्यक्ति निःशुल्क योग संबंधी प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए प्रशिक्षण स्थल पर ही पंजीयन कराना होगा। ज्ञातत्व है कि आनंदम केन्द्र ‘‘मदद से आनंद की ओर‘‘ की अवधारणा पर आधारित होकर, आपके पास आवश्यकता से अधिक वस्तुओं को अन्य व्यक्तियों के उपयोग हेतु आनंदम केन्द्र पर रख दे ताकि जिसे आवश्यकता हो, वह बगैर किसी संकोच के वहा से अपने उपयोग हेतु ले जा सके जैसे- नये-पुराने वस्त्र, खिलौने, विभिन्न प्रकार की शैक्षणिक व अन्य पुस्तके, उपयोगी जूते-चप्पल, घरेलू विद्युत उपकरण, उपयोगी बरतन, खेल-सामग्री, महिला श्रृंगार सामग्री व अन्य सामग्री, जो आवश्यकता से अधिक है, उसे केन्द्र पर प्रातः 10 से दोपहर 01 एवं सायं 03 से 05 बजे के बीच में उपलब्ध कराया जा सकता है। इसके अतिरिक्त आनंदम केन्द्र के सुव्यवस्थित विकास हेतु यदि कोई नागरिकगण सहयोग भी करना चाहे तो उक्त समयावधि में आनंदम केन्द्र में उपस्थित होकर सहयोग की पहल की जा सकती है।