नीमच। ग्राम बरुखेड़ा में श्री सीताराम जाजू कन्या महाविद्यालय नीमच की ओर से सात दिवसीय आवासीय शिविर का आयोजन 23 से 29 नवम्बर 2022 तक आयोजित किया गया है। जिसमें बौद्धिक सत्र में सत्येंद्र राठौर तकनीशियन एवं काउंसलर शिविर में उपस्थित हुए एवं शिविरार्थी को थैलेसीमिया एवं रक्तदान के बारे में संपूर्ण जानकारी प्रदान की एवं स्वयं सेविकाओं को द्वारा पूछे गए थैलेसीमिया से संबंधित जिज्ञासु प्रश्नों के उत्तर बड़ी ही सहजता से दिए ।
इस दौरान ग्राम बरुखेड़ा के 10 व्यक्तियों द्वारा रक्तदान किया गया । रक्तदान शिविर में डॉ आर के पेन्सिया, डॉ देवेश सागर, संगीता शर्मा, डॉ रेखा पवार, सरपंच कंचनबाई, मांगीलाल, बालमुकंद पटेल एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ मोनिका चौहान, घीसालाल माली एवं प्रमिला तिवारी उपस्थित रही।