BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 27, 2022, 5:35 pm
KHABAR : जिले की जनपद पंचायत में विकासखंड स्तरीय रोजगार मेला संपन्न, मेले में 159 युवाओं का पंजीयन और 114 प्रतिभागियों का रोजगार के लिये चयन, पढ़े खबर 

Share On:-

छिन्दवाड़ा। कलेक्टर शीतला पटले द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत हरेन्द्र नारायण के मार्गदर्शन में म.प्र.डे-राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा गत दिनों जिले की जनपद पंचायत छिंदवाड़ा के सभाकक्ष में विकासखंड स्तरीय रोजगार मेला संपन्न हुआ । इस मेले में 159 युवाओं का पंजीयन किया गया जिसमें से 114 प्रतिभागियों का रोजगार के लिये चयन किया गया ।

म.प्र.डे-राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की जिला परियोजना प्रबंधक रेखा अहिरवार ने बताया कि रोजगार मेले में जेड सिक्योरिटी गार्ड मल्टीपरपज नागपुर महाराष्ट्र द्वारा 6, वर्धमान यार्नस मंडीदीप भोपाल द्वारा 5, सत्यम सतपुड़ा समाज सेवा समिति छिंदवाड़ा द्वारा 10, सतीजा मोटर्स छिंदवाड़ा द्वारा 15, एन.एन.रोजगार प्लेसमेंट छिंदवाड़ा द्वारा 10, डी.के.एसोसियेट नागपुर द्वारा 11, पी.एम.के.के.द्वारा 13, एल.आई.सी.छिंदवाड़ा द्वारा 10, शिवशक्ति बायो प्रायवेट लिमि. जबलपुर द्वारा 10, उत्कर्ष स्माल फायनेंस बैंक छिंदवाड़ा द्वारा 2, सेफ एंड सिक्यूरिटी ऑनलाईन मार्केट प्रा.लिमि.द्वारा 12, सी.आई.आई.स्किल ट्रेनिंग सेंटर छिंदवाड़ा द्वारा 5, श्रीकृष्णा मोटर्स प्रा.लि.द्वारा 3 और ए.टी.डी.सी.द्वारा 2 युवाओं का रोजगार के लिये चयन किया गया । रोजगार मेले में म.प्र.डे-राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला रोजगार प्रबंधक सुक्कन कबड़े, विकासखंड स्तरीय टीम के ब्लॉक प्रबंधक व सहायक विकासखंड प्रबंधक और समूह सदस्य उपस्थित थे ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE