BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 27, 2022, 5:39 pm
KHABAR : कलेक्टर पहुंची आदिवासी विकासखंड बिछुआ, पेसा नियम की जनपद स्तरीय कार्यशाला में दिया प्रशिक्षण, जनप्रतिनिधियों ने भी पूछे कई प्रश्न, पढ़े खबर 

Share On:-

छिन्दवाड़ा। कलेक्टर शीतला पटले आज जिले के आदिवासी विकासखंड बिछुआ पहुंचीं और पेसा नियम के संबंध में आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला में शामिल होकर उपस्थित जनप्रतिनिधियों और पंचायत के अमले को नियम के बारे में विस्तृत जानकारी से अवगत कराया। कलेक्टर ने ग्राम सभाओं के गठन, निर्णय एवं प्रक्रिया और उसके विशेष अधिकारों पर विस्तार से जानकारी दी। 

इस दौरान जनपद पंचायत अध्यक्ष सतीश भलावी और उपाध्यक्ष निरंकुश नागरे सहित जनपद सदस्यों ने कलेक्टर से अनेकों प्रश्न पूछकर पेसा नियम से जुड़ी अपनी विभिन्न जिज्ञासाओं का समाधान किया एवं पेसा नियम को और बेहतर ढंग से समझा। कलेक्टर पटले ने सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों और पंचायत के अमले से कहा कि पेसा नियम जनजातीय क्षेत्रों के ग्रामीणों को जल, जमीन, जंगल, सामाजिक समरसता और उनकी संस्कृति के रक्षण के लिए विशेष अधिकार प्रदान करने के लिए बनाया गया है। इन ग्रामीण जनों तक ये नियम पहुंच सके इसके लिए इस नियम से संबंधित जो भी डाउट हों उन्हें बेझिझक होकर पूछें और पेसा नियम को अच्छे से समझें। तभी हम आदिवासी क्षेत्रों के ग्रामीण जनों को इस नियम के बारे में जागरूक कर इसका प्रभावी क्रियान्वयन कर पाएंगे। इसके लिए मास्टर ट्रेनर भी नियुक्त किए गए हैं जो गांव-गांव जाकर पेसा नियम के संबंध में जागरूकता फैलाएंगे, लेकिन इस कार्य में जनप्रतिनिधियों और स्थानीय अमले की भूमिका ज्यादा महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी से पेसा नियम के संबंध में जन जागरूकता और इसके प्रभावी क्रियान्वयन में सहयोग की अपील की।

इस प्रशिक्षण कार्यशाला में मास्टर ट्रेनर द्वारा भी पेसा नियम 2022 के बारे में सरल भाषा में विस्तार से जानकारी दी गई। इस कार्यशाला में कलेक्टर पटले और मास्टर ट्रेनर के अलावा वनमंडलाधिकारी दक्षिण एल.के.वासनिक, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य एस.एस.मरकाम, जनपद पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी ममता कुलस्ते व तहसीलदार बिछुआ दिनेश उईके द्वारा भी जनपद पंचायत के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों सहित जनपद की सभी ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव, जीआरएस, पटवारी और वनरक्षकों को पेसा नियम की जानकारी देते हुए ग्राम सभा के गठन और उसके अधिकारों के बारे में जागरूक किया गया। इसी प्रकार आज आदिवासी विकासखंड तामिया में आयोजित जनपद स्तरीय कार्यशाला में एडीएम ओ.पी.सनोडिया और आदिवासी विकासखंड हर्रई में आयोजित कार्यशाला में संयुक्त कलेक्टर अजीत तिर्की की उपस्थित में मास्टर ट्रेनर द्वारा जनप्रतिनिधियों और पंचायत के अमले को पेसा नियम के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE