BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 28, 2022, 5:09 pm
KHABAR : नशा हमारे सामाजिक पतन का कारण है- प्राचार्य, प्राथमिक विद्यालय में हुआ नशा मुक्त जागरूकता अभियान कार्यक्रम, पढ़े खबर   

Share On:-

नीमच। जिला कलेक्टर मयंक अग्रवाल के निर्देशन में नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत सीईओ जिला पंचायत गुरु प्रसाद एवं उपसंचालक सामाजिक न्याय विभाग एवं अतिरिक्त सीईओ जिला पंचायत अरविंद डामोर एवं नोडल अधिकारी नशा मुक्त भारत अभियान एवं जिला समन्वयक जन अभियान परिषद वीरेंद्र सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में नवांकुर संस्था चाईल्ड रिलिफ मिशन फाउंडेशन द्वारा आज दिनांक 28 नवंबर 2022, सोमवार को शासकीय प्राथमिक-माध्यमिक विद्यालय रावणरुंडी में कार्यशाला का आयोजन किया गया। 

इस कार्यशाला के माध्यम से अपने गांव या वार्ड को नशा मुक्त बनाने में बच्चों की क्या महत्वपूर्ण भूमिका है इस विषय पर संपूर्ण जानकारी दी गई एवं सभी नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों को नशा मुक्त अभियान के तहत शपथ दिला कर समझाइश दी गई कि आपके परिवार में जो भी नशा करता हो उन्हें नशा त्यागने हेतु प्रेरित करें। 

इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष अनूप चौधरी ने कहा कि नशा एक सामाजिक अभिशाप है यह हमारे पारिवारिक जीवन से लेकर राष्ट्र के चरित्र तक का पतन का कारण बनता है हमें आज संकल्प लेना है कि ना तो हम अपने जीवन में कभी नशा करेंगे और ना ही किसी और को करने देंगे। इस सामाजिक बुराई को जड़ से खत्म करने में अपना पूरा योगदान देंगे। 

पूजा मिश्रा ने सभी बच्चों को जानकारी दी कि नशा मुक्ति का अभियान हमें अपने-अपने घर से शुरू करना है। हम अपने परिवार में किसी को नशा ना करने दें, इससे हम नशा मुक्त समाज और फिर एक नशा मुक्त राष्ट्र का निर्माण कर सकें। नशे की चपेट में आ रही युवा पीढ़ी को सही मार्गदर्शन देना हमारा एक सामाजिक दायित्व है। इस दायित्व को हम संकल्प के साथ निभाए सभी बच्चों को जानकारी दी कि नशे के कारण शील, संतोष, विवेक, क्षमा, दया, शांति सब नष्ट हो जाते हैं। अभियान का मुख्य उद्देश्य नशे के खिलाफ आम जनमानस को जागरूक करना है। बच्चे अपने परिवार तथा आसपास के लोगों को इसके दुष्परिणाम की जानकारी दें। 

इस अवसर पर प्राचार्य पदमा प्रजापति, शिक्षक पूजा जोशी ,सीपी शर्मा, राजश्री परमार, सीमा सक्सेना, संस्था अध्यक्ष अनूप चौधरी, संस्था सदस्य पूजा मिश्रा, प्रीतिबाला निर्मल आदि उपस्थित थे। उक्त जानकारी संस्था सदस्य तन्मय अग्रवाल द्वारा दी गई। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE