BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 28, 2022, 7:37 pm
KHABAR : धुंधड़का में सरपंच कन्यादान विवाह सम्मेलन में 32 नवयुगल दंपति विवाह सुत्र में बंधे, मंत्री जगदीश देवड़ा ने विवाहित वर वधु को दी बधाई, पढ़े शहरुख रजा की खबर 

Share On:-

दलौदा। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा लागु महत्ति मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह योजना को अब प्रदेश की मंदसौर जनपद क्षेत्र की धुंधड़का ग्राम पंचायत के नवनिर्वाचित सरपंच लोकपाल सिंह सिसोदिया ने प्रेरणा प्राप्त कर पंचायत स्तर पर 32 गरीब कन्याओं का सामुहिक विवाह समारोह आयोजित कर प्रदेश भर में धुंधड़का पंचायत को एक नई पहचान दी है। 

युवा सरपंच लोकपाल सिंह सिसोदिया ने अपने शुरुआती कार्यकाल में ही प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को आदर्श मानकर पंचायत स्तर पर निर्धन कन्याओं के विवाह समारोह को आयोजित कर गांव नगर मे विकास के साथ इस ऐतिहासिक सरपंच कन्यादान विवाह योजना को लागु कर कल यहां 32 नवयुगल दंपतियों का विवाह आयोजित कर धुंधड़का पंचायत को गोरवान्वित किया है। 

इस ऐतिहासिक आयोजन में क्षेत्रिय विधायक एवं वित्त वाणिज्य कर मंत्री जगदीश दैवड़ा के साथ जनपद अध्यक्ष बसंत शर्मा, मंडल अध्यक्ष जीवन शर्मा, पुर्व जनपद सदस्य अनिता कुंवर सिसोदिया, करणी सेना प्रदेश अध्यक्ष शिवप्रताप सिंह सहित भाजपा नेताओं ने पहुंच नव युगल वर वधुओं को बधाई दी। साथ ही विवाह सुत्र में बंधे नव दंपतियों को विधायक दैवडा ने इक्कावन सौ रूपए की राशि भी प्रदान की।

इस दौरान अपने उद्बोधन में मंत्री दैवड़ा ने कहा कि प्रदेश स्तर पर आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह के बाद आज धुंधड़का के युवा सरपंच लोकपाल सिंह सिसोदिया ने पंचायत स्तर पर इस ऐतिहासिक आयोजन को आयोजित कर गरीब कन्याओं का विवाह संपन्न कर पुण्य कार्य किया है जो अविश्वसनीय और सराहनीय है। इस आयोजन मे सम्मिलित होने वाले प्रत्येक व्यक्ति के मन में अपार उत्साह है। इस प्रकार के जनहित के कार्य महत्वाकांक्षी है। जिनके लिए मे निरंतर सहयोगी रहुंगा। 

कन्यादान विवाह सम्मेलन में सरपंच लोकपाल सिंह सिसोदिया ने कन्याओं को ग्रहस्थ जीवन में प्रवेश करने पर कन्या विवाह के दोरान पिता के द्वारा दी जाने वाली गृहस्थ सामग्री के साथ आभुषण भी प्रदान कीये। साथ में यहा पहुंचने वाले तकरीबन दस हजार लोगों को स्नैह भोज भी करवाया। समारोह में पंडित सत्यनारायण पाराशर एवं पंडित कपिल पाराशर ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ 32 जोड़ो का विवाह संपन्न करवाया। प्रशासनिक अधिकारी दलौदा थाना प्रभारी संजिव सिंह परिहार मय स्टाफ एवं धुंधड़का स्वास्थ्य टीम सहित नायब तहसीलदार राहुल डाबर मुख्य रुप से मौजुद थे। मनोरंजन के लिए आयोजन मे अलिराजपुर का भगोरिया न्रत्य भी कुछ खास रहा। वही टिम जीवन दाता भी यहा पहुची जहा तकरीबन बीस व्यक्तियों द्वारा रक्तदान किया गया। कार्यक्रम में सरपंच लोकपाल सिंह सिसोदिया, सचिव जगदीश धाकड़ सहित अन्य ग्रामीण जन सहयोगी मौजुद थे। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE