चित्तौड़गढ़। चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा राष्ट्रीय परिवार कल्याण कार्यक्रम के अन्तर्गत परिवार नियोजन में पुरूषों की भागीदारी बढाने हेतु दिनांक 21 से 27 नवम्बर 2022 तक मोबिलाईैजेशन सप्ताह तथा 28 नवम्बर से 4 दिसम्बर 2021 तक सेवा वितरण सप्ताह के रूप में पुरुष नसबंदी पखवाड़े के आयोजन किया जा रहा है।
इस अवसर पर आज स्वास्थ्य भवन से परिवार नियोजन में पुरुषो की सहभागिता बढाने हेतु एवं समाज में जागरूकता लाने के लिये प्रचार रथ को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ रामकेश गुर्जर एवं अति मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी प क डॉ महेंद्र कुमार शर्मा द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रचार प्रसार के साथ चिकित्सा संस्थानों पर पुरूष लाभार्थियो को गुणवतापूर्ण नसबंदी सेवाओं की सुविधा प्रदान की जा रही है। इस अवधि में जनसंख्या स्थिरीकरण में पुरूषो की भागीदारी बढ़ाने हेतु दो चरणों में गतिविधियों संचालित की जा रही है।
1- प्रथम चरण- मोबिलाईजशन सप्ताह, 21 से 27 नवम्बर 2022
2- द्वितीय चरण- सेवा वितरण सप्ताह, 28 नवम्बर से 4 दिसम्बर 2022
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ रामकेश गुर्जर ने बताया कि परिवार कल्याण में पुरूषों की भागीदारी महिलाओं की तुलना में कम है इसको देखते हुए अब पुरुष निभाएगें जिम्मेदारी, परिवार नियोजन अपनाकर दिखाएगे अपनी भागीदारी की अवधारणा पर पुरूष नसबन्दी पखवाडा आयोजित किया जा रहा है। सेवा वितरण सप्ताह 28 नवम्बर से 4 दिसम्बर 2022 के दौरान जिले के चिन्हित चिकित्सा संस्थानो पर विषेष पुरूष नसबंदी दिवस (एफडीएस) का आयोजन किया जावेगा।
अति मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ महेन्द्र कूमार शर्मा ने बताया कि जनसंख्या स्थिरीकरण हेतु पुरूषो की भागीदारी सुनिष्चित करने का आहृान करते हुए बताया कि पुरूष नसबन्दी (एनएसवी) महिला नसबन्दी की अपेक्षा काफी सरल, सहज एवं सुरक्षित है। पुरूष नसबन्दी पर प्रत्येक सफल केस को देय 3 हजार रू की क्षतिपुर्ति राशि तथा प्रेरक को देय 400 रू की प्रोत्साहन राशि देय है।
डॉ शर्मा ने आमजन से अपील कि है कि वे अधिक से अधिक पुरूष नसबन्दी अपनाकर अभियान को सफल बनाये।
इस मौके पर विनायक मेहता, खुशवन्त कुमार हिण्डोनिया, नरपत सिह, राजेन्द्र खटीक, राजेश अजमेरा, टिंकू मीणा, देवीलाल भील व अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।