BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मंगलवार को बिजली विभाग का.. <<     BIG NEWS: नशे के कारोबार में फरारी काट रहा था 12.. <<     BIG NEWS : मंदसौर से राजस्थान तक फैला था डोडाचूरा.. <<     KHABAR : एक सुर, एक स्वर और देशभक्ति का संदेश, नीमच.. <<     BIG NEWS : पत्नी के चरित्र पर करता था शक, शराब के नशे.. <<     KHABAR : नगरपालिका के 14 प्रस्तावों पर बीजेपी.. <<     BIG NEWS : हरदीप पुरी के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी,.. <<     BIG NEWS : दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी आदिवासी.. <<     BIG REPORT : सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पांच.. <<     KHABAR : दीपावली बोनस और लंबित मांगों को लेकर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : बालाघाट में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG NEWS : गंभीरी नदी के पास खड़े थे तीन युवक, फिर.. <<     BIG VIDEO UPDATE : अफीम किसानों की आखिरी आस अब सांवलिया.. <<     BIG NEWS : तीन प्रमुख सचिव और 16 अफसर होंगे पदोन्नत,.. <<     BIG NEWS : सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त हुईं सीएमओ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 29, 2022, 4:24 pm
BIG NEWS : एडीएम नेहा मीना ने की जनसुनवाई, 75 लोगों ने कलेक्टोरेट पहुंचकर सौंपे आवेदन, जनसुनवाई की नवीन व्‍यवस्‍था से खुश भी नजर आए आवेदक, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्‍टोरेट नीमच में मंगलवार को नव स्‍थापित जनसुनवाई कक्ष में एडीएम नेहा मीना एवं जिला पंचायत सीईओ गुरूप्रसाद ने जनसुनवाई करते हुए-75 लोगो की समस्‍याएं सुनी और उनका निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों दिए।जनसुनवाई कक्ष में सभी विभागों के अधिकारियों के पृथक-पृथक काउन्‍टर लगाये गये। आवेदकों का पंजीयन कर उनको विभागवार टोकन नम्‍बर प्रदान किये गए। आवेदकों ने संबंधित विभाग के काउन्‍टर पर जाकर अधिकारी को अपनी समस्‍याएं बताई और संबंधित अधिकारी द्वारा समस्‍या के निराकरण की कार्यवाही से आवेदक को अवगत कराया। जनसुनवाई की इस नवीन व्‍यवस्‍था से आवेदगण काफी संतुष्‍ट नजर आए और उन्‍हे अपनी समस्‍याओं के संबंध में संबंधित विभाग के अधिकारी से चर्चाकरनेव समस्‍या बताने में काफी सुविधा हुई। जनसुनवाई में डिप्‍टी कलेक्‍टर प्रीती संघवी, आकांक्षा करोठिया एवं जिला अधिकारी उपस्थित थे।

जनसुनवाई में ग्‍वालटोली नीमच की तन्‍नुकुवंर ने मकान का नामातंरण करने, बांगरेड के मुकेश, राधेश्‍याम, उंकार आदि ने खेत पर जाने का रास्‍ता खुलवाने, जूना बाजार नीमच सिटी के हरिगोपाल बैरागीने न्‍याय दिलवाने, धानका मोहल्‍ला नीमच की मंगलीबाई एवं बिहारगंज की तुलसीबाई भाटने भरण-पोषण की सहायता दिलवाने, मण्‍डी गेट नीमच की मांगीबाई ने विदयुत का अधिक राशि का देयक प्राप्‍त होने, मूलचंद मार्ग नीमच के नाथूलाल शर्मा ने बीपीएल सूची में नाम जौडने, सरवानिया मसानी की लक्ष्‍मीबाई ब्राहमणने मारपीट करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करने, सांडिया के ईश्‍वर पुरोहित ने कूप निर्माण की राशि में गडबडी करनेवालो के विरूद्ध कार्यवाही करने, डोराई के शभुसिंह राजपूत ने भूखण्‍ड निर्माण अनुमति दिलवाने, जीरन के मांगीलाल पाटीदार ने प्रधानमंत्री किसान सम्‍मान निधि की बंद किश्‍त चालू करवाने, बघाना के ताराचंद लोधा ने बंद रास्‍ता खुलवाने, टाल मोहल्‍ला नीमच की नसरीन बी  ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलवाने एवं आंत्री की कलाबाई धोबी ने मारपीट व गाली गलोच करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करने संबंधी आवेदन प्रस्‍तुत किया।

जनसुनवाई में कानाखेडा के अजीतमनाया,  नगरपालिका कालोनी की मंजू, डीकेन के दिनेश, शंभुलाल, सुरेश, नारायणगढ के प्रदीपकुमार पाटीदार, ढोलपुरा के राजेश विरेन्‍द्र,लालदास,कनावटी की मुन्‍नीबाईनायक, मालखेडा की गीताबाई मेघवाल, आक्‍या के मनोहरसिंह, शिवसिंह, दशरथ, मनासा के नन्‍दकिशोर पुर्बिया,जाट की फिरोजाबी, बराडा के रामचन्‍द्र माली,छाछखेडी के भेरूलाल कुमावत, कोरी मोहल्‍ला नीमच की रिंकीसोनकर, सिंगाली की कानीबाई धाकड, रेवली देवली के गणपतलाल नागदा, चीताखेडा के सुल्‍तान पिंजारा, साण्‍डा के शम्‍भूसिंह, सालरामाला के नंदानाथ योगी,रामपुरा के नन्‍दलाल राठौर एवं केलूखेडा के भीमराजने भी अपना आवेदन जन सुनवाई में प्रस्‍तुत कर, समस्‍याएं सुनाई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE