BREAKING NEWS
BIG NEWS : स्वास्थ्य व्यवस्था पर संकट,.. <<     KHABAR : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार में पहुंचे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : वार्ड-11 के विकास कार्यों के लिए 10 करोड़.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : बंद पड़ी सहकारी समितियों के पंजीयन होंगे.. <<     BIG REPORT : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार पहुंचीं बाल.. <<     BIG REPORT : नीमच आगमन पर मंत्री राकेश शुक्ला का भव्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : ज्ञानोदय हॉस्पिटल में फायर सेफ्टी का.. <<     JOB : सीतामऊ रोजगार मेले में 149 युवाओं को मिला.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, युवाओं को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को जिला पंचायत सभाकक्ष.. <<     KHABAR : जंगलों में चल रही अवैध भट्टियों पर दबिश,.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र- 2 के तहत चित्तौड़गढ़.. <<     VIDEO NEWS: राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार पर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का अलर्ट, अब सूदखोरी और.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 29, 2022, 4:47 pm
BIG NEWS : मप्र बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य निनामा पहुंची नीमच , शिक्षण संस्‍थाओं, छात्रावासों व आंगनवाडी केन्‍द्रों का निरीक्षण कर दिए आवश्यक निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। मप्र बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य सोनम निनामा ने मंगलवार को नीमच जिले में शासकीय-अशासकीय शिक्षण संस्‍थाओं, छात्रावासों और आंगनवाडी केन्‍द्रों का निरीक्षण कर बच्चों को उपलब्‍ध करवाई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। उन्‍होंने नीमच में शासकीय बालिका उत्‍कृष्‍ट छात्रावास का निरीक्षण किया और छात्राओं के आवासीय कक्षों का अवलोकन कर उपलब्‍ध सुविधाओं का जायजा लिया। उन्हांेने छात्रावास में दर्ज छात्राओं की संख्‍या उपस्थिति, भोजन, चाय, नाश्‍ता आदि व्‍यवस्‍थाओं की जानकारी ली।

निनामा ने रेडक्रॉस नीमच द्वारा संचालित मूकबधिर विद्यालय एवं छात्रावास का निरीक्षण कर, छात्राओं को उपलब्‍ध सुविधाओं की जानकारी ली, और उनकी दैनिक दिनचर्या, पढाई व्‍यवस्‍था, चाय, नाश्‍ता, भोजन की गुणवत्‍ता व अन्य सुविधाओं के बारे में भी चर्चा की। उन्होने मूकबघिर विदयालय में नाली जाम होने से चेम्‍बर के ओव्‍हर फ्लों होने से गंदे पानी की निकासी की पुख्‍ता व्‍यवस्‍था तत्‍काल करवाने के निर्देश अधीक्षिका को दिए। निनामा ने मूकबघिर विद्यालय में बच्‍चों द्वारा प्रस्‍तुत सांस्‍कृतिक कार्यक्रम को भी देखा व सराहना की तथा मूकबघिर विद्यालय की व्‍यवस्‍थाओं पर संतोष जताया।

छात्रावास, आंगनवाडी केन्‍द्रो का निरीक्षण-म.प्र.बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य सोनम निनामा ने मंगलवार को नीमच में आदिम जाति कल्‍याण विभाग द्वारा संचालित अनुसूचित जाति सीनीयर कन्‍या छात्रावास नीमच का निरीक्षण कर,बच्‍चों की दर्ज संख्‍या व उपस्थिति तथा उन्‍हे उपलब्‍ध व्‍यवस्‍थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान छात्रावास में बच्‍चों की उपस्थिति कम पाई। निनामा ने बाल आश्रृहगृह नीमच व बालगृह किलिकारी का भी निरीक्षण कर व्‍यवस्‍थाओं का जायजा लिया। उन्‍होने अरनिया कुमार में शासकीय प्राथमिक माध्‍यमिक विद्यालय एवं अरनिया कुमार व ग्राम बरखेडा हाडा में आंगनवाडी केन्‍द्रों का निरीक्षण कियाऔर बच्‍चों की दर्ज संख्‍या, उपस्थिति का जायजा लिया व संबंधितों को आवश्‍यक निर्देश भी दिए। उन्‍होने आंगनवाडी केंद्रों में बच्‍चों को पोषण आहार वितरण की जानकारी भी ली।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE