BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 29, 2022, 5:06 pm
REPORT : नीमच में बाल कल्याण समिति, चाईल्‍ड हेल्‍प लाइन व जेजे बोर्ड सदस्‍यों की बैठक सम्‍पन्‍न, मप्र बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य सोनम निनामा ने दिए बच्‍चों के सर्वाेत्‍तम हित को सुनिश्चित किए जाने के निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। मप्र बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य सोनम निनामा ने मंगलवार को सर्किट हाउस नीमच में बाल कल्याण समिति, जेजे बोर्ड के सदस्‍यों और चाईल्‍ड हेल्‍प लाईन सदस्‍यों की बैठक में अनोपचारिक चर्चा कर, इन संस्‍थाओं द्वारा संचालित बाल कल्‍याण गतिविधियों की जानकारी ली। इस मौके पर बाल कल्‍याण समिति की अध्‍यक्ष प्रीति बिडला,सदस्‍य केके जैन, चाईल्‍ड हेल्‍पलाईन के कैलाश बोरीवाल, विकास आहीर व अन्‍य सदस्‍यगण, सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास ताराचंद मेहरा व अन्‍य अधिकारी भी उपस्थित थे।

बैठक में बाल कल्‍याण समिति सदस्‍यों द्वारा अवगत कराया गया,कि वर्तमान में समिति के पास कोई भी प्रकरण लंबित नही है। पुलिस व जिला प्रशासन का अच्‍छा सहयोग मिल रहा है। प्रीति बिडला ने बाल कल्‍याण समिति नीमच में बच्‍चों की काउंसलिंग के लिए काउसंलर की पद-स्‍थापना करने,अन्‍य सहयोगी स्‍टाफ उपलब्‍ध करवाने तथा नीमच में बालिका गृह स्‍थापित करने का सुझाव दिया। बैठक में चाईल्‍ड हेल्‍प लाईन के कैलाश बोरीवाल ने अवगत कराया,कि वर्ष 2016 से नीमच में चाईल्‍ड हेल्‍प लाईन की स्‍थापना हुई है,और लगभग 1300 बच्चों को मदद उपलब्‍ध कराई गई है। इनमें विभिन्‍न 18 श्रेणी के बच्‍चें शामिल है। गत वर्ष चाईल्‍ड लाईन द्वारा 856 बच्‍चों की मदद की गई है। बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्‍य निनामा ने बैठक में कहा, कि बाल कल्‍याण समिति बच्‍चों के सर्वाेत्‍तम हित को सुनिश्चित करें। बैठक में उपस्थित सदस्‍यों द्वारा भी महत्‍वपूर्ण सुझाव दिए गए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE