BREAKING NEWS
BIG NEWS : स्वास्थ्य व्यवस्था पर संकट,.. <<     KHABAR : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार में पहुंचे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : वार्ड-11 के विकास कार्यों के लिए 10 करोड़.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : बंद पड़ी सहकारी समितियों के पंजीयन होंगे.. <<     BIG REPORT : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार पहुंचीं बाल.. <<     BIG REPORT : नीमच आगमन पर मंत्री राकेश शुक्ला का भव्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : ज्ञानोदय हॉस्पिटल में फायर सेफ्टी का.. <<     JOB : सीतामऊ रोजगार मेले में 149 युवाओं को मिला.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, युवाओं को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को जिला पंचायत सभाकक्ष.. <<     KHABAR : जंगलों में चल रही अवैध भट्टियों पर दबिश,.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र- 2 के तहत चित्तौड़गढ़.. <<     VIDEO NEWS: राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार पर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का अलर्ट, अब सूदखोरी और.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 29, 2022, 6:15 pm
NEWS : संविधान सप्ताह के तहत हुआ वाद-विवाद, निबंध लेखन, स्लोगन प्रतियोगिताओं का आयोजन, प्रतिभागियों को दिए प्रमाण पत्र, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश ओमी पुरोहित के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चित्तौड़गढ के सचिव एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश भानु कुमार की अध्यक्षता में राजकीय पुरूषार्थी उच्च माध्यमिक विद्यालय चित्तौड़गढ में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में संविधान सप्ताह के तहत विद्यार्थियों के मध्य संविधान से संबंधित विषय पर वाद विवाद/निबंध लेखन/स्लोगन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चित्तौड़गढ़ के सचिव भानु कुमार ने उपस्थित छात्रों को संविधान की प्रस्तावना के बारें में जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि हमारे भारत का संविधान दुनिया का सबसे अच्छा संविधान माना जाता है। इसे दुनिया भर के संविधानों का अध्ययन करने के बाद बनाया गया है। उन सभी देशों की अच्छी-अच्छी बातों को आत्मसात किया गया है। संविधान की नज़र में सब एक समान है। सबके अधिकार और कर्तव्य एक समान है। इसकी दृष्टि में कोई छोटा नहीं, कोई बड़ा, न ही अमीर, न ही गरीब। सबके लिए एक जैसे पुरस्कार और दंड का विधान है। इसके साथ ही मौलिक अधिकारों तथा मुल कर्तव्य पर जानकारी प्रदान की तथा बच्चों के लिए विभिन्न कानूनी जानकारी प्रदान की तथा बताया कि संविधान दिवस के अवसर पर पूरा सप्ताह विधिक सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिसके तहत तालुका स्तर पर एवं जिला स्तर पर विधिक सेवा शिविर का आयोजन किये जा रहे है जिसमें  संविधान के मूल कर्तव्य एवं अधिकारों के बारे में जानकारी प्रदान की जा रही है।
विद्यालयों में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है ,तथा महाविद्यालयों में में भी वाद-विवाद एवं क्विज प्रतियोगिता तथा मूट कोर्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा एवं सप्ताह के अंत में रैली का आयोजन किया जाकर समापन किया जाएगा। साथ ही यह भी बताया कि ऑनलाइन पोर्टल पर भी आप सभी संविधान की शपथ ले सकते हैं तथा अधिक से अधिक लोगों को ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर संविधान को पढ़कर संविधान की शपथ लें तथा इस अभियान को अधिक से अधिक सफल बनाने हेतु सभी को प्रेरित किया। इस अवसर पर संविधान सप्ताह के तहत आयोजिन विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया तथा अन्त में तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव भानू कुमार द्वारा पेन इंडिया के तहत आयोजित प्रतियोगिताओं के प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक शुम्भुलाल भट्ट व अध्यापकगण उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE