BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मंगलवार को बिजली विभाग का.. <<     BIG NEWS: नशे के कारोबार में फरारी काट रहा था 12.. <<     BIG NEWS : मंदसौर से राजस्थान तक फैला था डोडाचूरा.. <<     KHABAR : एक सुर, एक स्वर और देशभक्ति का संदेश, नीमच.. <<     BIG NEWS : पत्नी के चरित्र पर करता था शक, शराब के नशे.. <<     KHABAR : नगरपालिका के 14 प्रस्तावों पर बीजेपी.. <<     BIG NEWS : हरदीप पुरी के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी,.. <<     BIG NEWS : दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी आदिवासी.. <<     BIG REPORT : सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पांच.. <<     KHABAR : दीपावली बोनस और लंबित मांगों को लेकर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : बालाघाट में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG NEWS : गंभीरी नदी के पास खड़े थे तीन युवक, फिर.. <<     BIG VIDEO UPDATE : अफीम किसानों की आखिरी आस अब सांवलिया.. <<     BIG NEWS : तीन प्रमुख सचिव और 16 अफसर होंगे पदोन्नत,.. <<     BIG NEWS : सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त हुईं सीएमओ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 29, 2022, 7:53 pm
NEWS : अपहरण कर बन्धक बना, फिरोती मांगने एवं नगदी, सोने की चैन व मोटरसाईकिल लूट के आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में कबूले कई राज, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। बंगाली डॉक्टर का अपहरण कर बंधक बना फिरौती मांगने एवं डॉक्टर से नगदी, सोने की चैन व मोटर साईकिल लूटने के मामले में गंगरार थाना पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों से लूटी गई नगदी, सोने की चैन व मोटर साईकिल बरामद कर ली है। आरोपियों ने डॉक्टर के साथ मारपीट कर उसे छोड़ने के नाम पर 10 लाख रुपये की फिरौती की मांग की थी।
पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि 18 नवंबर को प्रार्थी गोपाल नगर साहिल्या पाड़ा पुलिस थाना गोपाल नगर जिला 24 परगना (प.बंगाल) हाल मुकाम स्टेशन गंगरार पुलिस थाना गंगरार निवासी 55 वर्षीय दुलाल कुमार विश्वास पुत्र शरत चन्द्र विश्वास के साथ चौगावड़ी रोड़ स्थित उसके मकान से स्टेशन गंगरार आते समय मेवाड़ यूनिवर्सिटी के पीछे एक लोडिंग टेम्पू में आये चार अज्ञात बदमाशों द्वारा मारपीट कर उससे नगद 22 हजार रुपए, गले मे पहनी सोने की चैन, एक घड़ी, उसके आधार कार्ड, लाइसेंस व आरसी लेकर उसे मोटर साईकिल सहित टेम्पू में डाल कर ले गए। जिससे मारपीट कर छोड़ने के लिए 10 लाख रुपये की मांग करने लगे। उसके बाद रात को बागौर से माण्डल चौराहा रोड़ के साईड में रात्री में करीब तीन चार बजे के लगभग उसे टेम्पू से नीचे पटक कर चले गये। जो अपने पुत्र व बागौर थाना एवं गंगरार थाना पुलिस की मदद से गंगरार थाना पहुंचा व रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट पर अपहरण कर, बन्धक बनाने एवं फिरोती मांगने के संबंध में थाना गंगरार पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान भैरूलाल सउनि के जिम्मे किया गया।
प्रकरण की गंभीरता के मद्देनजर एसपी राजन दुष्यंत के निर्देश पर एसएचओ गंगरार शिवलाल पु.नि. के नेतृत्व में थाना गंगरार से एएसआई भैरूलाल, अमीचन्द, हैडकांस्टेबल मिश्रीलाल, कानि विजयसिंह, हरभानसिंह व साईबर सेल से हैड कानि राजकुमार, कानि रामावतार, प्रवीण, धर्मपाल सिंह की विशेष टीम गठन कर तत्परता से फिरोती के लिए अपहरण कर बन्धक बना मारपीट कर 22 हजार रूपये, सोने की चेन, मोटरसाईकिल को लूट कर ले जाने वाले की तत्परता से गठित टीम साईबर सेल के माध्यम से तकनीकी साधनो व हयुम्न इंटलिजेन्सी से साक्ष्यो का संकलन किया गया। घटना स्थल, हाईवे रोड से अपहृत व्यक्ति के छोडे गये स्थान तक के सीसीटीवी फुटेज देखे गये। मामले में अज्ञात व्यक्तियो के लिए मुखबीर मामुर कर तलाश की गई । मुखबीर से सुचना मिली कि घटना थाना करेडा के एच.एस. विजय ओझा व उसके साथियो द्वारा की गई है। घटना के बाद ही टीम द्वारा अलग-अलग क्षेत्र में गुप्त रूप से तलाश की जा रही थी। घटना के बाद से ही आरोपी विजय ओझा अपना मोबाईल फोन बन्द करके फरार हो गया।
सोमवार को टीम द्वारा मुख्य आरोपी राजाजी का करेड़ा थाना करेड़ा जिला भीलवाड़ा निवासी 37 वर्षीय विजय प्रकाश ओझा पुत्र जगदीश चन्द्र ओझा को डिटेन कर पुछताछ की गई। पुछताछ के दौरान मुख्य आरोपी विजय प्रकाश ओझा द्वारा स्वयं के साथ अपने साथी मान्यास थाना राशमी निवासी 35 वर्षीय रिंकेष कुमार पुत्र श्यामलाल दमामी, पालड़ी थाना आसीन्द जिला भीलवाड़ा निवासी 24 वर्षीय मदन लाल पुत्र लक्ष्मण लाल वेष्णव  व दाता कलां हाल धुवाला दाता पुलिस थाना माण्डल जिला भीलवाड़ा निवासी 23 वर्षीय कन्हैयालाल पुत्र घीसुलाल जाट को डिटेन कर घटना के सम्बन्ध में पूछताछ की गई।
पुछताछ में आरोपियों ने बताया कि उक्त डॉक्टर के बारे में जानकारी मिली थी, कि डॉक्टर जेवरात को रख ब्याज में पेसे देता है। जिस पर हम करीब एक माह से प्रार्थी डाक्टर का पिछा कर रहे थे। लेकिन डॉक्टर स्वयं बिमार हो जाने व मौका नही मिलने से उठा नही पाये। घटना के दिन हम बिना नम्बरी टेम्पो लेकर आये थे। भीलवाडा के पास पुर से मोबाईल बन्द कर दिया एवं टोल नाका से बचते हुये कच्चे रास्ते से होते हुये चौगावडी रोड पर खडे हो गये एवं डॉक्टर की दुकान के पास मदनलाल को भेज दिया। मदनलाल द्वारा डॉक्टर को दुकान से रवाना होते ही आसमान में जाकर फुटने वाला एक पटाखा फोडा जो हमारा कॉल साईन था। पटाखे को फोडते ही हम सर्तक हो गये और डॉक्टर को उठा लिया। डॉक्टर को उठाने के बाद हम कच्चे रास्तो से होते हुये टोल नाका गंगरार से आगे जाकर हाईवे रोड पर होते हुये कच्चे रास्ते से होते हुये लेकर गये थे। जिससे हमने 10 लाख रूपये की मांग की थी एवं प्रार्थी के पास सोने की चेन व 22 हजार रूपये एवं मोटरसाईकिल को हमने रख ली थी।
मामले में चारो आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाकर रिमाण्ड प्राप्त किया गया। जिनसे विस्तृत अनुसंधान किया जा रहा है। अभियुक्त गणो के बारे में जानकारी की गई तो विजय कुमार पुलिस थाना करेडा का एचएस हो लूट, मारपीट व मादक पदार्थ की तस्करी सहीत के प्रकरण दर्ज हो पुर्व में अपहरण व लूट जेसी वारदातो को अंजाम दिया गया है।

बरामद सामान-  
- घटना में प्रयुक्त वाहन टेम्पु
- सोने की चेन एक
- प्रार्थी से लूटी गई मोटरसाईकिल अपाची
- 20 हजार रूपये नगद
- प्रार्थी की सोनाटा कम्पनी की घडी

अन्य वारदात-  
दिनांक 26.11.2022 को पुलिस थाना प्रतापनगर जिला उदयपुर के क्षेत्र गांव लकडवास से पिकअप चालक का अपहरण कर उसे बन्धक बना उससे 08 सिलेण्डर ले लिए एवं पिकअप चालक के खाते से 01 लाख 05 हजार रूपये निकलवाकर लूटने की घटना बताई।

विशेष योगदान- 
भैरूलाल सउनि, अमीचन्द सउनि, रामावतार कानि साईबर सैल

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE