नीमच। भारत सरकार मंत्रालय महिला एवं बाल विकास नई दिल्ली तथा मप्र राज्य विधिक सेवा प्रधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार 25 नवम्बर से 10 दिसम्बर 2022 तक महिलाओं के प्रति हिंसा एवं भेदभाव को समाप्त करने के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रमों के तहत सोमवार को मा.वि. बरूखेड़ा में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में प्राधिकरण के सचिव विजय कुमार सोनकर द्वारा न्याय सबके लिए की अवधारणा को स्पष्ट कर, महिलाओं को उनके अधिकार एवं कर्तव्यों से अवगत कराया। साथ ही घरेलू हिंसा अधिनियम, पॉक्सों अधिनियम के बारे में जानकारी दी।
जिला विधिक सहायता अधिकारी हर्षित बिसेन ने विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित विभिन्नि योजनाओं तथा निःशुल्क विधिक सहायता योजनाओं के बारे में बताया। कार्यक्रम को एनएसएस के जिला संयोजक एमएस सलूजा ने भी संबोधित किया और एनएसएन के समाज निर्माण में योगदान से अवगत कराया।