भवानी मंडी। शहर के विद्या भारती संस्थागत विद्यालय श्री लालचंद आदर्श विद्या मंदिर में आज दिनांक 30 नवंबर 2022 को विश्व प्रसिद्ध वैज्ञानिक डॉक्टर जगदीश चंद्र बसु जन्मोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता गोवर्धन लाल गुप्ता रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य रामस्वरूप सोनी ने की और विशिष्ट अतिथि नंदकिशोर खेर रहे।
विद्यालय के भैया/बहिनों ने महान वैज्ञानिक डॉ जगदीश चन्द्र बसु के जीवन से जुड़ी बहुत दिलचस्प जानकारियाँ दी। पेड़-पौधों के बारे में विश्व में क्रांति लाने वाले वैज्ञानिक डॉक्टर जगदीश चंद्र बसु के बारे में जानकारी प्रदान की। डॉक्टर जगदीश चंद्र बसु के जीवन पर प्रकाश डालते हुए मुख्य वक्ता गोवर्धनलाल गुप्ता ने उनके शोध के बारे में, उनकी पढ़ाई के बारे में, सूक्ष्म रेडियो तरंगे के बारे में और पौधों में भी जीवन होता है इसको सिद्ध करने के लिए उन्होंने एक प्रयोग द्वारा सभी भैया/बहनों को प्रदर्शित किया।
अध्यक्ष आशीर्वचन में प्रधानाचार्य रामस्वरूप सोनी ने डॉक्टर जगदीश चंद्र बसु के अच्छे पढ़े-लिखे परिवार में जन्म होने के बावजूद उन्होंने वैज्ञानिक दृष्टि से ही नहीं अपितु सामाजिक दृष्टि से विश्व को यह बताया है कि कोई ऊंच-नीच नहीं जाति भेदभाव नहीं होता है अगर कार्य करना हो तो मन में सच्ची लगना और श्रद्धा हो तो राष्ट्र का भी नाम हम विश्व पटल पर रख सकते हैं, देश को गौरवान्वित कर सकते हैं। ठीक उसी प्रकार जगदीश चंद्र बसु के पिता जिला डिप्टी कलेक्टर थे । पैसा रुतबा होते हुए भी एक मछुआरे के बालक के साथ और अपने ड्राइवर के बालक के साथ उन्होंने अपनी पढ़ाई की उनके साथ खेले कूदे बड़े हुए और बहुत ही स्नेह प्रेम से उनके साथ साथ साथ भोजन करते थे। उन्होंने जाति प्रथा, भाषा प्रथा, छुआछूत को तिलांजलि देकर राष्ट्र को एक नई दिशा देने का कार्य भी किया।