नीमच। जावद एसडीएम शिवानी गर्ग द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र भाग 6/4 के तहत दो पीडित परिवारों को 8 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। जावद के मोरवन निवासी परसराम पिता कनीराम बंजारा की जहरीले जानवर के काटने से मृत्यु हो जाने पर मृतक परसराम की वारीस पत्नी सीता बाई को 4 लाख रूपये एवं जावद के ग्राम गोठडा निवासी सपना पिता राजमल बंजारा को सांप के काटने से मृत्यु हो जाने पर मृतका सपना के वारिस पिता राजमल पिता शिवलाल बंजारा को 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।