मंदसौर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी गौतम सिंह की अध्यक्षता में फोटो निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2023 के पुनरीक्षण गतिविधियां संबंधी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं मिडिया कर्मी के साथ बैठक विशेष बैठक कलेक्ट्रेट कार्यालय सभागार में आयोजित की गई। बैठक के दौरान कलेक्टर द्वारा जानकारी देते हुवे बताया गया की, भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित फोटो निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अनुसार फोटो युक्त मतदाता पुनरीक्षण 1 जनवरी के सूची का प्रारूप प्रकाशन 9 नवम्बर को किया गया था। मंदसौर जिले में प्रारूप प्रकाशन के अंतर्गत 4 विधानसभाओ मे कुल मतदाताओं की संख्या 9,92,046 है। जिसके अंतर्गत में पुरुष मतदाताओ 505470 महिला मतदाताओ 486562 एवं अन्य मे 14 थर्ड जेण्डर मतदाता है। मंदसौर जिले में जनसंख्या लिंग अनुपात 966 की तुलना में मतदाताओं का लिंग अनुपात 962.59 है। मंदसौर जिले का मतदाताओं का जनसंख्या पर अनुपात 66.39 प्रतिशत है। जिले में मतदान केन्द्रों का युक्तियुक्तकरण के बाद मतदान केन्द्र 1115 स्थापित है। बैठक के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी रणजीत कुमार, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं मिडिया कर्मी मौजूद थे।
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के अंतर्गत 9 नवंबर से 28 नवंबर तक 10 हजार 164 मतदाताओं के नाम प्रारूप 6 के अंतर्गत जोड़े गए। प्रारूप 7 के अंतर्गत 5086 आवेदन मौत और स्थान परिवर्तन के आए है। प्रारूप 8 के अंतर्गत 3 हजार 283 आवेदन संशोधन के लिए आए।
दावे आपत्तियां 8 दिसम्बर तक दर्ज करा सकते है। इनका निराकरण 26 दिसम्बर को किया जाएगा। निर्वाचन नामावली का अंतिम प्रकाशन 5 जनवरी को किया जाएगा।