मंदसौर। जिला नेहरु युवा केंद्र मंदसौर द्वारा बताया गया कि नेहरु युवा केंद्र मंदसौर से संबद्धित एवं सोसायटी रजिस्ट्रेशन एक्ट 1860 द्वारा पंजीकृत युवा एवं महिला मंडलों द्वारा उत्कृष्ट युवा मंडल पुरस्कार हेतु आवेदन 7 दिसम्बर 2022 तक आवेदन कर सकते है। आवेदन नेहरु युवा केंद्र मंदसौर 120 एक्सटेंशन अग्रसेन नगर पद्मावती रिसोर्ट के पास कार्यालय में आवेदन कर सकते है। उत्कृष्ट युवा मंडल पुरस्कार हेतु जिला स्तर पर प्रथम पुरस्कार 25 हजार रुपये, राज्य स्तर पर प्रथम पुरस्कार 75 हजार रूपये, द्वितीय पुरस्कार 50 हजार और तृतीय पुरस्कार 25 हजार रहेगी। राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम पुरस्कार 3 लाख रूपये, द्वितीय पुरस्कार 1 लाख रूपये एवं तृतीय पुरस्कार 50 हजार रूपये रहेगा।