आगर मालवा। जिले के तनोड़िया शासकीय कन्या हाई स्कूल की कक्षा-10 वीं की छात्रा सोना पिता बहादुर मालवीय का चयन राज्य स्तरीय इंस्पायर अवार्ड के लिए हुआ है। उक्त छात्रा सोना मालवीय का चयन होने पर कलेक्टर कैलाश वानखेड़े ने मंगलवार को प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर उपस्थित सीईओ जिला पंचायत डीएस रणदा, जिला शिक्षा अधिकारी अभिलाष चतुर्वेदी एवं मार्गदर्शक विज्ञान शिक्षिका नाज खान द्वारा छात्रा को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामनाएं की गई। विदित हो कि सोना मालवीय द्वारा विज्ञान शिक्षिका नाज खान के मार्गदर्शन में दिव्यांगजनों के लिए व्हीलचेयर विथ बैशाखी पर मॉडल प्रस्तुत किया गया था। उक्त मॉडल का चयन राज्य स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता के लिए किया गया है।