शाजापुर। जिला प्रशासन के मार्गदर्शन मे मध्यप्रदेश डे-राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन जिला पंचायत शाजापुर द्वारा सूर्य शक्ति अभियान अंतर्गत 23 से 28 नवम्बर 2022 तक 6 दिवसीय सौर उर्जा प्रशिक्षण का आयोजन बैंक ऑफ इण्डिया ग्रामीण स्व-रोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) लालघाटी शाजापुर में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में 22 पंचायतों से 22 प्रतिभागियों द्वारा भाग लिया गया।
प्रशिक्षण का समापन गत दिवस जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी मंजूषा विक्रांत राय की उपस्थिति में किया गया। जिला पंचायत सीईओ द्वारा प्रशिक्षण में उपस्थित प्रशिक्षणार्थीयों को सूर्य शक्ति अभियान का बेहतर कार्य करने आम जन को अभियान से जोड़ने उत्साहवर्धन कर उपस्थित प्रशिक्षणार्थीयों को प्रमाण पत्र वितरण किये गये।
इस अवसर पर जिला अग्रणी प्रबंधक बीओआई ललित कुमार आचार्य, जिला परियोजना प्रबंधक मप्र डे-राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन शाजापुर प्रतिभा जैन, सहायक जिला प्रबन्धक वित्त राजेश पाण्डेय, संकाय सदस्य आरसेटी शाजापुर हेमलता बरपेटे एवं आरसेटी से समस्त स्टाफ उपस्थित थे।