नीमच। विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन द्वारा एलएलबी 6 सेमेस्टर परीक्षा जून 2022 के परिणाम घोषित किए गए। इस वर्ष भी ज्ञानमंदिर विधि महाविद्यालय का परीक्षा परिणाम 98 प्रतिशत रहा।
महाविद्यालय की वरीयता सूची में श्रेया गांधी 72.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान एवं करिश्मा जेरिया व सोनिया सोनी 72.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पर रही, साथ ही 59 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए।
महाविद्यालय शासी निकाय अध्यक्ष डीएस चोरड़िया एवं प्रबंध समिति के सचिव राजेश मानव तथा प्राचार्य डॉ विवेक नागर एवं समस्त स्टाफ सदस्यों ने शुभकामनाएं देते हुए विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।