देवास। देश व प्रदेश में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं के कारण होने वाली मौतों में कमी करने के लिए सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा हाल ही में लागू हुई गुड सेमेरिटन स्कीम के तहत देवास एसपी डॉ शिव दयाल सिंह द्वारा बस सड़क हादसे में घायलों की मदत करने वाले नेक दिल छात्र मोक्ष को पहला प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया।
देवास में स्कीम को लागू कर एसपी ने बताया कि सरकार इस स्कीम के तहत अब से मोक्ष की तरह जो भी शख्स सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को अस्पताल ले जाएगा, या मदद करेगा उसे 5 हजार रुपये का पुरुस्कार और प्रशस्ति-पत्र दिया जाएगा। दरअसल नेकी कर लिए पुरस्कृत होने वाला मामला इंदौर देवास चलने वाली बस हादसे से जुड़ा है, जिसको बया करते हुए घायल छात्र मोक्ष ने खुद अपनी जुबानी हादसे को किया बया और बताया की बसें प्रतिदिन स्पीड में ही रहती है उन्हें देवास जल्दी पहुंचना होता है। शिप्रा में हादसा हुआ तब मेरे उपर करीब 10 से 12 लोग गिरे हुए थे। मेरे नीचे भी दो से तीन लोग दबे हुए थे। जैसे तैसे मैने लोगों की मदद करते हुए उन्हें मोबाइल से खिड़की के कांच तोड़कर बाहर निकलने में मदद की। उस दौरान मुझे कुछ समझ नहीं आ रहा था तब तक शिप्रा के ग्रामीण लोग भी मदद करने पहुंच गए थे। मुझे ऐसा लग रहा था कि लोगों को मेरी मदद की जरुरत है। मुझे भी चोट लगी थी।
मोक्ष वर्तमान में इंदौर प्रेस्टिज कॉलेज से बीबीए कर रहे है और देवास से प्रतिदिन बस के माध्यम से अपडाउन करते है। मोक्ष एसपी द्वारा मिले प्रशस्ति पत्र और सम्मान से काफी खुश नजर आया। साथ में मौजूद पिता प्रीतेश जैन ने बताया कि मुझे काफी खुशी महसूस हुई जब मेरे बच्चे को औरों की मदद करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। मैं चाहता हूं कि आज के युवा जन सेवा के लिए हमेशा आगे रहना चाहिए।