भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव को लेकर चल रहे कयासों पर आज विराम लग गया। केंद्र सरकार ने मौजूदा मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस को 6 महीने का एक्सटेंशन दे दिया है। अब बैंस 30 मई तक बतौर चीफ सेक्रेटरी (सीएस) सेवाएं देंगे।
सीएस के लिए बैंस के अलावा केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर सेवाएं दे रहे अनुराग जैन और एसीएस हेल्थ एंड मेडिकल एजुकेशन मो. सुलेमान के नाम दौड़ में शामिल थे। दो दिन पहले मुख्यमंत्री खुद दिल्ली गए थे और सीएस के नाम को लेकर केंद्रीय नेतृत्व से चर्चा की थी। आज बैंस के रिटायरमेंट वाले दिन (30 नवंबर) को उनका कार्यकाल 6 महीने बढ़ाने का आदेश जारी हो पाया। बता दें, मध्यप्रदेश में अगले साल नवंबर 2023 में विधानसभा चुनाव भी होना हैं। बैंस मई 2023 तक सीएस रहेंगे।