शाजापुर। बेरछा कन्या प्राथमिक शाला में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत 39 साल की अपनी शिक्षा विभाग की सेवा के बाद शिक्षिका देवी सिंदल 62 वर्ष की उम्र में सेवा निवृत्त हुई । स्थानीय कन्या प्राथमिक शाला में कार्यक्रम संकुल प्राचार्य जी एल राजोरिया के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। अध्यक्षता बेरछा ग्राम पंचायत प्रतिनिधि जे पी नाचहर ने की। इस अवसर पर जनपद सदस्य प्रतिनिधि राहुल येवले जिला पेंशनर संघ के पदाधिकारी महेश नागर, कमल किशोर कारपेंटर, नंदकिशोर शर्मा, संस्था प्राचार्य मांगीलाल धानुक, मदन सिंह अंसल, राकेश धानुक आदि शिक्षकों ने अपनी भावपूर्ण विदाई दी। शिक्षिका सुनीता आर्य ने उनके साथ मे किये गए कार्य के दौरान अपने अनुभव साझा किये। उनके पुत्र विकास सिंदल ने कहा कि मेरी माताजी की शासकीय सेवा के कारण उनका कभी हमे पूरा समय नही मिल पाया परंतु अब उनका पूरा समय हमारा है ।