BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 30, 2022, 3:17 pm
REPORT : भादवामाता में विधायक परिहार, जिपं अध्‍यक्ष चौहान, कलेक्‍टर अग्रवाल व समाजसेवी आरूल अरोरा ने किया भव्‍य मंदिर निर्माण कार्य का भूमि पूजन, अब 26 करोड की लागत से बदलेगी सूरत, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले के सुप्रसिद्ध आरोग्‍य धाम मालवा की वैष्‍णोदवी महामाया मॉ-भादवामाता में अब भव्‍य मंदिर का निर्माण होगा। मंदिर का निर्माण दानदाताओं द्वारा करवाया जा रहा है। बुधवार को भादवामाता मंदिर संस्‍थान द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में मास्‍टर प्‍लान के अन्‍तर्गत स्‍वीकृत प्रथम चरण के 26 करोड की लागत के निर्माण कार्याे का नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार,जिला पंचायत अध्‍यक्ष सज्‍जनसिंह चौहान, जनपद अध्‍यक्ष शारदा धनगर,कलेक्‍टर मयंक अग्रवाल,एडीएम नेहा मीना, सीएसपी एस.एस. कनेश,समाजसेवी आरूल-अशोक अरोरा गंगानगर वाले व समिति सदस्‍यों ने वैदिक मंत्रोचार के साथ पूजा-अर्चना कर 26 करोड के मंदिर एवं विभिन्‍न विकास कार्याे का भूमिपजून कर,निर्माण कार्य की आधार शिला रखी। पण्डित विक्रम शर्मा ने विधि-विधान से वैदिक मत्रौंचार के साथ भव्‍य मंदिर निर्माण कार्य का भूमिपूजन सम्‍पन्‍न करवाया।अतिथियों ने भादवामाता के दर्शन कर,पूजा-अर्चना की और आरती में भाग लिया।

मास्‍टर प्‍लान के तहत आगामी दो वर्ष में भादवामाता में मंदिर परिसर,शिखर,हवनकुण्‍ड,शिवमंदिर बगीचा और स्‍वागत द्वार सहित विभिन्न निर्माण कार्य पूरे किए जायेगें।मंदिर समिति द्वारा भादवामाता मंदिर को भव्‍य नवीन स्‍वरूप प्रदान करने के लिए मंदिर के समीप बनी हुई,पुरानी विभिन्न समाजों की धर्म शालाओं को समाज की सहमति से हटाया गया है।सभी धर्मशालाओं को रैन बसेरा के पास जगह प्रदान की गई है।नये मास्‍टर प्‍लान के तहत मंदिर के आस-पास का क्षैत्र पूरी तरह खुला रहेगा,और मंदिर परिसर में किसी भी प्रकार की व्‍यवसायिक गतिविधियां संचालित नही होगी।मास्‍टर प्‍लान के क्रियान्‍वयन से भादवा माता अपने वाले श्रृद्धालुओं को कई तरह की सुविधाएं उपलब्‍ध हो सकेगी।

इस मौके पर एसडीएमडॉ.ममता खेडे,जिला जनसम्‍पर्क अधिकारी जगदीश मालवीय,तहसीलदार अजय हिगें, टी.आई करणीसिंह शक्‍तावत,यातायात प्रभारी मोहन भर्रावत,डॉ.राजेश पाटीदार, अर्जुन सिंह सिसौदिया, सत्‍यनारायण गोयल, स्‍थानीय सरपंच व जन-प्रतिनिधिगण, मंदिर समिति के सदस्‍य,दानदाता, समाजसेवी, पत्रकारगण, मीडिया के बंधु व अधिकारी-कर्मचारी, गणमान्‍य नागरिक एवं बडी संख्‍या में श्रृद्धालु उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE