नीमच। प्रदेश के सूक्ष्म लघु मध्यम उद्यम तथा विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा की अध्यक्षता में आज एक दिसम्बर 2022 को दोपहर 2 बजे जनपद पंचायत सभाकक्ष जावद में शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई है। एसडीएम शिवानी गर्ग ने सभी जिला अधिकारियों से इस बैठक में उपस्थित होने का आगृह किया है।