नीमच। संविधान दिवस के अवसर पर एडीआर सेन्टर भवन नीमच में संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन सह-विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। जिसमें सभी न्यानयाधीशगणों, अधिवक्तागणों, पैनल अधिवक्तागणों, न्यायालयीन कर्मचारीगणों एवं पैरालीगल वालेंटियर्स सम्मिलित हुए। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल नीमच में संविधान दिवस पर मूल अधिकार एवं मूल कर्तव्य ‘’ सिक्के के दो पहलू’’ विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। उक्त प्रतियोगिता में कक्षा 11 वीं एवं 12 वीं कक्षा के विद्यार्थीगण सम्मिलित हुए। निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कुं. सपना पिता गणपतलाल कक्षा 12 वीं, द्धितीय स्थान कुं. संगीता पिता भारतलाल कक्षा 12 वीं एवं तृतीय स्थान कुं. रेशम पिता मोहम्म्द रफीक कक्षा 12 वीं ने प्राप्त किया।