मन्दसौर। सेंट थॉमस विद्यालय में नई राष्ट्रीय एजुकेशन पॉलिसी 2020 की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमे मिनिस्ट्री ऑफ ह्यूमन रिसोर्स डेवलपमेंट के द्वारा नई राष्ट्रीय एजुकेशन नीति मे जो बदलाव किए गए हैं, उसका मुख्य उद्देश्य भारत को वैश्विक स्तर पर शैक्षिक रूप से महाशक्ति बनाना तथा भारत में शिक्षा सार्वभौमिकरण कर शिक्षा की गुणवत्ता को उच्च करना है।
भारत में लगभग 34 साल बाद 2020 में पूर्ण नई शिक्षा नीति को लेकर अहम बदलाव किए गए हैं। जिसमें शिक्षा संबंधित बहुत से नियमों में बदलाव किया गया है। जो नेशनल एजुकेशन पॉलिसी के तहत शिक्षकों के लिए व्यवसायिक विकास जरूरी कर दिया गया है, और शिक्षकों के लिए विभिन्न ट्रेनिंग का आयोजन किया जा रहा है। उसी श्रृंखला में सीबीएसई के द्वारा सेंट थॉमस विद्यालय में प्राचार्या सिस्टर ज्योतिस के मार्गदर्शन में शिक्षकगणों के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें अर्चना शर्मा एवं सम्पा दास ने भारत सरकार की नई शिक्षा नीति 2020 के तहत किए गए। कई बदलाव व योजनाओं पर बारीकियों से प्रकाश डाला गया। साथ ही शिक्षकगणों के लिए विभिन्न प्रकार की गतिविधियों के अलावा प्रश्नावलीयो का भी आयोजन कर मार्गदर्शन दिया गया।
उक्त कार्यशाला में विद्यालय के करीब 60 शिक्षकों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया साथ ही कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका छाया लश्कार ने किया व धन्यवाद भाषण भारती अवस्थी ने दिया । इस अवसर पर प्राचार्या सिस्टर ज्योतिस ने सीबीएसई के प्रशिक्षकगणो को विद्यालय की तरफ से स्मृति चिन्ह भी प्रदान किए । उक्त जानकारी संस्था की जनसंपर्क अधिकारी डॉ संगीता सिंह रावत द्वारा दी गई।