BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मंगलवार को बिजली विभाग का.. <<     BIG NEWS: नशे के कारोबार में फरारी काट रहा था 12.. <<     BIG NEWS : मंदसौर से राजस्थान तक फैला था डोडाचूरा.. <<     KHABAR : एक सुर, एक स्वर और देशभक्ति का संदेश, नीमच.. <<     BIG NEWS : पत्नी के चरित्र पर करता था शक, शराब के नशे.. <<     KHABAR : नगरपालिका के 14 प्रस्तावों पर बीजेपी.. <<     BIG NEWS : हरदीप पुरी के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी,.. <<     BIG NEWS : दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी आदिवासी.. <<     BIG REPORT : सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पांच.. <<     KHABAR : दीपावली बोनस और लंबित मांगों को लेकर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : बालाघाट में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG NEWS : गंभीरी नदी के पास खड़े थे तीन युवक, फिर.. <<     BIG VIDEO UPDATE : अफीम किसानों की आखिरी आस अब सांवलिया.. <<     BIG NEWS : तीन प्रमुख सचिव और 16 अफसर होंगे पदोन्नत,.. <<     BIG NEWS : सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त हुईं सीएमओ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 30, 2022, 6:20 pm
KHABAR : जल जीवन मिशन में करीब 55 लाख ग्रामीण परिवार हुए लाभान्वित, सर्वाधिक सर्टिफाइड ग्रामों की संख्या में मध्यप्रदेश अव्वल, पढ़े खबर 

Share On:-

देवास। जल जीवन मिशन में अब तक मध्यप्रदेश के 7 हजार 62 ग्रामों के हर परिवार को नल से जल उपलब्ध करवाया जा चुका है। इनमें से केन्द्रीय जल शक्ति मंत्रालय द्वारा सर्वाधिक सर्टिफाइड घोषित ग्रामों की संख्या में मध्यप्रदेश प्रथम स्थान पर है। प्रदेश के 2 हजार 396 ग्राम सर्टिफाइड हैं।

मिशन में मध्यप्रदेश के 54 लाख 86 हजार से अधिक ग्रामीण परिवारों के घर पर नल कनेक्शन से जल उपलब्धता सुनिश्चित की जा चुकी है। करीब 50 हजार करोड़ रूपये लागत की जल प्रदाय योजनाओं पर तेजी से कार्य किए जा रहे हैं। प्रदेश के लिए मिशन में ग्रामीण आबादी को दिए जाने वाले नल कनेक्शन के सम्पूर्ण लक्ष्य में 45.69 प्रतिशत उपलब्धि अर्जित की जा चुकी है।

देश में 20 लाख से अधिक वार्षिक लक्ष्य वाले 12 बड़े राज्यों में प्रदेश ने अपना अच्छा स्थान लगातार बनाये रखा है। इन 12 राज्यों में सर्वाधिक ग्रामों के शत-प्रतिशत हर घर जल उपलब्ध करवाने में प्रदेश दूसरे पायदान पर है। प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्र में संचालित 41 हजार 373 आंगनवाड़ी और 71 हजार 423 शालाओं में नल कनेक्शन से जल उपलब्ध करवाने की व्यवस्था भी की गई है। अब तक 4277 ग्रामों में 100 से 90 प्रतिशत, 2089 ग्रामों में 90 से 80 प्रतिशत, 1595 ग्रामों में 80 से 70 और 14 हजार 921 ग्रामों की जल प्रदाय योजनाओं के कार्य 70 से 60 प्रतिशत प्रगतिरत हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE