BREAKING NEWS
BIG NEWS : स्वास्थ्य व्यवस्था पर संकट,.. <<     KHABAR : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार में पहुंचे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : वार्ड-11 के विकास कार्यों के लिए 10 करोड़.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : बंद पड़ी सहकारी समितियों के पंजीयन होंगे.. <<     BIG REPORT : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार पहुंचीं बाल.. <<     BIG REPORT : नीमच आगमन पर मंत्री राकेश शुक्ला का भव्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : ज्ञानोदय हॉस्पिटल में फायर सेफ्टी का.. <<     JOB : सीतामऊ रोजगार मेले में 149 युवाओं को मिला.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, युवाओं को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को जिला पंचायत सभाकक्ष.. <<     KHABAR : जंगलों में चल रही अवैध भट्टियों पर दबिश,.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र- 2 के तहत चित्तौड़गढ़.. <<     VIDEO NEWS: राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार पर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का अलर्ट, अब सूदखोरी और.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 30, 2022, 6:24 pm
REPORT : शत-प्रतिशत घरों में सीवरेज एवं नल कनेक्शन दिए जाएं, प्रबंध संचालक भरत यादव ने समीक्षा बैठक में दिए अधिकारियों को निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

देवास। आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास सह प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कम्पनी भरत यादव ने मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कम्पनी द्वारा क्रियान्वित जल प्रदाय और सीवरेज परियोजनाओं की समीक्षा की। यादव ने निर्देश दिए कि जिन निकायों में परियोजनाऐं पूर्ण होने को हैं, वहां निकाय की सीमा में आने वाले शत-प्रतिशत घरों में सीवरेज एवं नल कनेक्शन दिए जाएँ। 

यादव ने कहा कि परियोजना क्रियान्वयन इकाई, नगरीय निकाय और संविदाकार आपस में समन्वय कर कार्य करें। अमृत 2.0 का कार्य पहले से निर्धारित है। अतः यह न समझा जाए कि परियोजना निकाय का शेष कार्य अमृत 2.0 में करा लिया जायेगा। 

प्रबंध संचालक ने परियोजना प्रबंधकों को निर्देश दिए कि प्रगतिरत कार्यों के रनिंग देयक 3 दिसम्बर तक प्रस्तुत करें, जिससे देयकों का भुगतान 10 दिसम्बर से पहले किया जा सके। यादव ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि परियोजनाओं के कार्यों की सतत् निगरानी करते रहें और लक्ष्य अनुसार प्रगति नहीं होने पर अनुबंध के प्रावधान अनुसार कार्यवाही भी करें। 

प्रबंध संचालक ने कहा कि 31 जनवरी तक दूसरे चरण का अभियान चला कर रोड रेस्टोरेशन और हाई ड्रोटेस्टिंग के शेष कार्य भी पूर्ण करें। अतिरिक्त प्रबंध संचालक रूचिका चौहान, प्रमुख अभियंता दीपक रत्नावत सहित संबंधित अधिकारी, परियोजना प्रबंधन सलाहकार, फर्म के विशेषज्ञ और संविदाकार के प्रतिनिधि शामिल रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE