BREAKING NEWS
BIG NEWS : स्वास्थ्य व्यवस्था पर संकट,.. <<     KHABAR : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार में पहुंचे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : वार्ड-11 के विकास कार्यों के लिए 10 करोड़.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : बंद पड़ी सहकारी समितियों के पंजीयन होंगे.. <<     BIG REPORT : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार पहुंचीं बाल.. <<     BIG REPORT : नीमच आगमन पर मंत्री राकेश शुक्ला का भव्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : ज्ञानोदय हॉस्पिटल में फायर सेफ्टी का.. <<     JOB : सीतामऊ रोजगार मेले में 149 युवाओं को मिला.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, युवाओं को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को जिला पंचायत सभाकक्ष.. <<     KHABAR : जंगलों में चल रही अवैध भट्टियों पर दबिश,.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र- 2 के तहत चित्तौड़गढ़.. <<     VIDEO NEWS: राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार पर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का अलर्ट, अब सूदखोरी और.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 30, 2022, 7:03 pm
NEWS : मेवाड़ युनिवर्सिटी गंगरार एवं विधिक सेवा प्राधिकरण के संयुक्त तत्वाधान में हुआ कार्यक्रम, प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र किए वितरित, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश ओमी पुरोहित के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चित्तौड़गढ के सचिव एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश भानु कुमार की अध्यक्षता में महात्मा गांधी मॉडल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय स्टेशन चित्तौड़गढ में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चित्तोड़गढ़ के सचिव भानु कुमार ने उपस्थित छात्रों को बच्चों सें सबंधित विषय बाल विवाह, बाल श्रम, लेंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम, पीड़ित प्रतिकर स्कीम, निःशुल्क विधिक सहायत, तथा संविधान के मौलिक अधिकार व मूल कर्तव्यों आदि विभिन्न कानूनीं जानकारी प्रदान की। बताया कि संविधान दिवस के अवसर पर पूरा सप्ताह विधिक सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिसके तहत तालुका स्तर पर एवं जिला स्तर पर विधिक सेवा शिविर का आयोजन किये जा रहे है जिसमें  संविधान के मूल कर्तव्य एवं अधिकारों के बारे में जानकारी प्रदान की जा रही है। विद्यालयों में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है एवं सप्ताह के अंत में रैली का आयोजन किया जाकर समापन किया जाएगा।
इस अवसर पर मेवाड़ युनिवर्सिटी गंगरार के विद्यार्थियों द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भ्रष्टाचार, साइबर क्राइम, आदि के संबंध में महत्वपूर्ण कानूनी जानकारी का संदेश दिया तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव भानू कुमार द्वारा पेन इंडिया के तहत आयोजित प्रतियोगिताओं के प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। मेवाड युनिवर्सिटी गंगरार के वाइस चांसलर डॉ आलोक मिश्रा, एच ओ डी लविना चपलोत, डॉ जितेन्द्र वासवानी डॉ प्रमोद मेहता गीतांजली शर्मा सुप्रिया चौधरी, सुगम तंवर, ईबाशिशा, अखिल त्रिवेदी, विद्यालय प्रधानाध्यापिका ज्योति लढ्ढा व अध्यापकगण उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE