BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 30, 2022, 7:32 pm
KHABAR : ग्राम पंचायत लड़ावद में जागरूकता शिविर का आयोजन, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ एवं महिला हिंसा उन्मूलन के तहत दी गई जानकारियां, पढ़े दिलीप सौराष्ट्रीय की खबर  

Share On:-

शाजापुर। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ एवं महिला हिंसा उन्मूलन सप्ताह अंतर्गत आज ग्राम पंचायत लड़ावद में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कन्यापूजन के साथ की गई। तत्पश्चात विद्यालय प्राचार्य आनंद नागर द्वारा विद्यालय की गतिविधियों का वाचन किया गया। इस दौरान बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर लघु नाटिका का मंचन किया गया।

परिवीक्षा अधिकारी भीष्म गुप्ता द्वारा सुरक्षित व असुरक्षित स्पर्श एवं चाइल्ड लाइन हेल्पलाइन नंबर 1098 एवं राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग की साइट पर उपलब्ध पोकसों ई बॉक्स के बारे मे जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान नशामुक्ति पर नाटक के माध्यम से संदेश दिया। वन स्टॉप सेंटर प्रशासक नेहा जायसवाल के महिला हेल्पलाइन 181 एवं साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 एवं घरेलू हिंसा से महिला संरक्षण अधिनियम 2005 पर विस्तार से जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर सहायक संचालक नीलम चौहान ने लाड़ली लक्ष्मी योजना 2.0 बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ एवं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना एवं बालिकाओ को स्वास्थ्य एवं पोषण की समझाइश प्रदान की। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जनपद सदस्य नारायण सिंह परमार ने बच्चों व महिलाओं को संबोधित करते हुए बालिका व बच्चों की शिक्षा पर जोर दिया।

इस अवसर पर जनअभियान परिषद के ब्लॉक समन्वयक बसंत रावत, मनोज क्षोत्रिय, मनोहर पतिदार, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं गाँव की महिलाये उपस्थित थी। कार्यक्रम का संचालन घनश्याम नागर ने किया। 
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE