शाजापुर। जनपद पंचायत शुजालपुर मुख्य कार्यपालन अधिकारी रूषाली पोरस ने बताया कि आवेदकों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए जनपद पंचायत शुजालपुर अंतर्गत मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह-निकाह सम्मेलन के लिए आवेदन प्राप्त करने की तिथि में संशोधन किया गया है। आवेदक अपने आवेदन 05 दिसम्बर 2022 तक कार्यालय जनपद पंचायत शुजालपुर में जमा करा सकते हैं। पूर्व में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह-निकाह सम्मेलन के आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 30 नवम्बर निर्धारित थी।