मंदसौर। एसपी अनुराग सुजानिया ने विधानसभा चुनाव से पहले विभाग में बड़ी सर्जरी की है। उन्होंने जिले के विभिन्न थानों व चौकियों पर पदस्थ उप निरीक्षक व आरक्षकों को इधर से उधर किया है। उप निरीक्षक समरथ सिनम को नई आबादी से अफजलपुर का थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं उप निरीक्षक सुनील जाटव को अफजलपुर से थाना गरोठ, उप निरीक्षक सत्येंद्र सैनी को पुलिस लाइन से थाना पिपलिया मंडी, कार्यकारी उप निरीक्षक हर्षेंद्र दीक्षित को पुलिस लाइन से थाना सीतामउ, कार्यकारी सहायक उप निरीक्षक संताष मुनिया को थाना पिपलिया मंडी से थाना दलौदा, प्रधान आरक्षक दिलीप नागर को गरोठ से सुवासरा, कार्यकारी प्रधान आरक्षक प्रशांत चौहान को थाना भावगढ़ से पुलिस लाइन, कार्यकारी प्रधान आरक्षक जितेंद्र सिंह चौहान को दलौदा से थाना नई आबादी, कार्यकारिी प्रधान आरक्षक ट्रेंड दिनेश सोनी को पुलिस लाइन से थाना भावगढ़, आरक्षक सेराज खान को अअपु कार्यालय सीतामउ से थाना गरोठ, आरक्षक संजय देतवार को भानपुरा से थाना नाहरगढ़, आरक्षक मयंक महावर को पुलिस लाइन से चौकी बुढ़ा स्थानांतरित किया है।