रतलाम। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था रतलाम में व्याख्यान श्रृंखला अंतर्गत इनोवेशन विषय पर वर्कशॉप आयोजित की गई। यह वर्कशॉप आलोट के जितेन्द्र चौधरी द्वारा ली गई, जिसमें उन्होंने अपने इनोवेशन (शुद्धम वाटर प्यूरीफायर) के बारे में भी बताया। चौधरी आईआईटी कानपुर के रिसर्च फेलो रहे हैं और उनके नाम दो पेटेंट भी है। वर्कशॉप में 80 ट्रेनीं ने भी भाग लिया। इस अवसर पर प्राचार्य शासकीय आईटीआई रतलाम, महात्मा गांधी नेशनल फेलो रतलाम, प्रशिक्षण अधिकारी राहुल मंडलोई, विकास शर्मा भी मौजूद थे।