BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 1, 2022, 8:50 am
WEATHER_UPDATE: दिसंबर में एमपी में कड़ाके की ठंड,जबलपुर-ग्वालियर में ज्यादा ठंड रहेगी,भोपाल-इंदौर में भी कंपकंपी, पढ़े खबर

Share On:-

मध्यप्रदेश । दिसंबर में कड़ाके की ठंड गिरेगी। इससे पूरा प्रदेश कंपकंपा जाएगा। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो 5 दिसंबर से ठंड का असर बढ़ेगा। जबलपुर और ग्वालियर सबसे ज्यादा कंपकंपाएंगे तो भोपाल-इंदौर में भी ठंड का असर रहेगा। हिल स्टेशन पचमढ़ी, नौगांव में पारा 5 डिग्री के नीचे रहने के आसार है। वहीं, अधिकांश शहरों में पारा 8 डिग्री के नीचे ही रहने की संभावना है।

जानकारी के अनुसार, हिमालय से आ रही उत्तरी हवाओं के कारण दो-तीन दिन से भोपाल, इंदौर समेत प्रदेशभर में तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। दो-तीन दिन और ऐसा ही रहने का अनुमान है, लेकिन इसके बाद पारा तेजी से लुढ़केगा और कड़ाके की ठंड पड़ेगी।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि सिर्फ हवाएं उत्तरी होने के कारण प्रदेश भर में कई इलाकों में तापमान गिर रहा है। हिमालय पर अभी उम्मीद के मुताबिक बर्फबारी नहीं हुई है। ऐसा ईरान से हवाएं नहीं आने के कारण हो रहा है। अब तक स्ट्रॉन्ग विंड सिस्टम नहीं बनने के कारण तापमान में ज्यादा गिरावट दर्ज नहीं की गई है। अब 5 दिसंबर से अच्छी ठंड होने की उम्मीद है। तब न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। तब रात का पारा अधिकांश इलाकों में 8 डिग्री के नीचे जा सकता है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE