मंदसौर। मंदसौर एसडीएम बिहारी सिंह द्वारा बताया गया कि मंदसौर गौरव दिवस 8 दिसंबर को मनाया जाएगा। गौरव दिवस के लिए मौसमी पुष्प, गुलाब, कैक्टस एवं आर्नामेंट्स प्लांट के लिए 6 दिसंबर तक प्रविष्टियां आमंत्रित की गई है। इन सभी पुष्प को गौरव दिवस के दिन उपयोग किया जाएगा। आर्नामेंट्स प्लांट्स की गौरव दिवस विशेष प्रदर्शनी लगाई जाएगी। प्रविष्टियां उद्यानिकी विभाग में जमा करा सकते हैं।
इसके अलावा प्रविष्टियों के लिए मंदसौर एसडीएम बिहारी सिंह (8770323945), उर्मिला तोमर (9424544662), डिप्टी डायरेक्टर हॉर्टिकल्चर सोलंकी (9993907356) तथा हॉर्टिकल्चर सुरेंद्र धाकड़ से भी सम्पर्क कर सकते है या प्रविष्टियां जमा करा सकते हैं।