मनासा। पुलिस अधीक्षक नीमच सुरज कुमार वर्मा, द्वारा सभी थाना प्रभारीयों को गुमषुदा व्यक्तियों को अधिक से अधिक पतासरी करने हैतु निर्देषित किया गया था। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमच सुन्दरसिंह कनेष, एसडीओपी मनासा यषस्वी शिंदे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मनासा आरसी दांगी के नेतृत्व में थाना मनासा पुलिस टीम द्वारा एक गुमशुदा महिला व एक गुमशुदा पुरूष को सुरक्षित बरामद किया गया।
थाना मनासा पुलिस टीम द्वारा मुखबिर तंत्र व व्यावसायिक दक्षता के आधार पर गुमइंसान क्रं 98/2022 में गुमशुदा नरेन्द्र पिता फकिरचंद कारपेंटर उम्र 38 साल नि भाटखेडी बुजुर्ग का मानसिक रूप से कमजोर होकर घर से बिना बताये कहीं चला गया था, जिसे सुरक्षित दस्तयाब कर गुमशुदा के भाई के जिम्मे किया गया है। इस प्रकार गुमइंसान क्रं 93/2022 में गुमशुदा महिला मधु पिता गोपाल ओढ नि धामनीया को दस्तायाब किया गया है।
उक्त सराहनीय कार्य में सउनि महैश गिरोटीया, मआर कुमकुम जाट, मआर पुर्णीमा तिवारी का सराहनीय योगदान रहा।