नीमच। जनपद कार्यालय में समीक्षा बैठक के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में शासकीय योजना की समीक्षा की जा रही थी तब शिक्षा क्षेत्र से आए अधिकारी स्कूल परिसर में शौचालय की खराब स्थिति व गंदगी के बारे में मोहन सिंह जाट द्वारा सवाल किया जा रहा था और अधिकारी द्वारा उस मामले को गंभीरता से लेने की बात कही गई थी।
इसी दौरान जनपद अध्यक्ष द्वारा सवाल किया गया कि जनपद कार्यालय के सुविधा घर में भी गंदगी पसरी हुई है और बदबू के कारण पूरा परिसर में बदबू फैल रही है तो जनपद सीईओ बगले झांकते हुए नजर आए और अपनी गलती को सुधारने की बजाए नियम झाड़ते हुए दिखाई दिए। इस बात से सभी जनपद सदस्यों में नाराजगी व्याप्त है। इसी बात को लेकर सभी जनपद सदस्य बहुत जल्द कलेक्टर से मुलाकात कर समस्या के बारे में अवगत कराएंगे।