देवास। एनीमिया की व्यापकता को प्रभावी रूप से कम करने हेतु स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्कूल शिक्षा विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के समन्वय से एक बहुआयामी रणनीति का संचालन किया जा रहा है। इस हेतु अनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम के अंतर्गत अंर्तविभागीय उन्मुखीकरण बैठक का आयोजन सीएमएचओ कार्यालय एनएचएम मिटिंग हाल में किया गया।
बैठक में क्षेत्रीय समन्वयक एविडेंस एक्सन इन्दौर रीजन बृजमोहन दुबगे ने पॉवर पाईन्ट प्रिजेन्टेशन द्वारा प्रदेश व जिले में पोषण स्वास्थ्य कि स्थिति अनीमिया के सांकेत लक्षण, कारण बचाव, वर्तमान में प्रदेश में अनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम में होने वाली गतिविधियो के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि अनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम में आंगनवाड़ी केन्द्रों में पोषण स्वास्थ्य शिक्षा सत्रों का आयोजन किया जाये तथा समस्त राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय दिवसों पर अनीमिया तथा पोषण विषयों पर व्यापक प्रचार-प्रसार, व्यवहार परिवर्तन एवं सामुदायिक जागरूकता द्वारा एनीमिया की रोकथाम सुनिश्चित की जाये। प्रदेश के अनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम में होने वाली गतिविधियाँ आयरन की गोली एवं सिरप का वितरण अनीमिया की जाँच एवं उपचार अलबेंडाजोल की वार्षिक खुराक, फोर्टीफाईड आहार का वितरण, हीमोग्लोबिनोपेथी की जाँच, अनीमिया से बचाव हेतु प्रचार प्रसार किया जा रहा है। 6 माह से 5 साल के बच्चों को आयरन सिरप, 5 साल से 10 साल के बच्चों को आयरन की गुलाबी गोली,10-19 साल के किशोर किशोरी को आयरन की नीली गोली सभी गर्भवती, धात्री माताओं एवं प्रजनन काल की महिलाओं को आयरन की लाल गोली प्रदान कि जाती है। बैठक मे अनीमिया मुक्त के संबंध मे सभी को शपथ दिलाई गयी।