मंदसौर। उप जिला निर्वाचन अधिकारी रणजीत सिंह द्वारा बताया गया की निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2023 के पुनरीक्षण गतिविधियां आयोजित की जा रही है। इसी के अंतर्गत आगामी 3 दिसम्बर एवं 4 दिसम्बर को मतदाताओं के नाम जोड़ने, हटाने, संशोधन करने के लिए होंगे विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे। इन दोनों दिवसों पर प्रत्येक बीएलओ द्वारा उनके मतदान केंद्र के क्षेत्र में घर-घर भ्रमण कर छूटे हुए पात्र व्यक्तियों से आवेदन प्राप्त करेंगे। यदि नामावली में कोई अपात्र मतदाता दर्ज है, तो विलोपन हेतु आवेदन प्राप्त करेंगे। दावे आपत्तियां 8 दिसम्बर तक दर्ज करा सकते है। दावे आपत्तियां का निराकरण 26 दिसम्बर को किया जाएगा। निर्वाचन नामावली का अंतिम प्रकाशन 5 जनवरी को किया जाएगा।