देवास। कलेक्टर ऋषव गुप्ता के मार्गदर्शन में जिला चिकित्सालय देवास सहित सभी विकासखण्डों में दिव्यांग शिविरों का आयोजन कर हितग्राहियों के यूडीआइडी कार्ड बनाये जाएंगे। इसी के तहत बुधवार को शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र टोंकखुर्द में दिव्यांग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 286 दिव्यांगजनों ने पंजीयन कराया। चिकित्सकीय जॉचकर पात्र 211 हितग्राहियों को यूडीआइडी कार्ड दिए जा जाएंगे। शिविर में अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों के द्वारा यूडीआइडी कार्ड बनाये जा रहे है।
इस दौरान एसडीएम सोनकच्छ संदीप शिवा, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एम.एस गोसर, सिविल सर्जन विजयकुमार सिंह, बीएमओ डॉ गोपाल सुनवानिया, बीईई गोर्वधन परसानिया, बीपीएम निखलेश, चिकित्सक विशेषज्ञ एवं अन्य संबंधित उपस्थित थे। देवास जिले में विकासखण्ड स्तर पर 01 दिसम्बर को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बागली, 02 दिसम्बर को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खातेगांव, 03 दिसम्बर को जिला चिकित्सालय देवास, 04 दिसम्बर को सिविल अस्पताल कन्नौद, 05 दिसम्बर को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र उदयनगर में दिव्यांग शिविरों का आयोजन किया जाएगा।