देवास। जलवायु आधारित कृषि के अंतर्गत आईटीसी मिशन सुनहरा कल द्वारा व एनसीएचसीई संस्था के सहयोग से कृषि विज्ञान केंद्र देवास द्वारा एक दिवसीय मास्टर ट्रेनर कार्यक्रम (रबी) के प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। कृषि कल्याण एवं कृषि विभाग के उप-संचालक द्वारा उधबोधन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
कार्यक्रम कृषि विज्ञान केन्द्र देवास के प्रमुख डॉ. एके बड़ाया ने रबी फसलों की उन्नत उत्पादन तकनीकी पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में देवास जिले के सभी कृषि विकास अधिकारी, आत्मा परियोजना के विकासखंड तकनीकी प्रबंधक, सहायक तकनीकी प्रबंधक को रबी की फसल गेहूं एवं चना के लिये माड्यूल आधारित तकनीकी प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य जिले में मास्टर ट्रेनर तैयार कर जिले के मैदानी स्तर पर कृषि विभाग के अमले के माध्यम से ग्राम स्तर पर कृषकों को प्रशिक्षित कर बेहतर तरीके से कृषि कर उत्पादन लागत में कमी लाते हुये उत्पादन में वृद्धि करना हैं।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप संचालक कृषि आरपी कनेरिया, कृषि विज्ञान केन्द्र के प्रमुख डॉ. ए.के. बड़ाया, वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. केएस भार्गव एवं अन्य वैज्ञानिक डॉ. निशिथ गुप्ता, डॉ. महेन्द्र सिंह, डॉ. मनीष कुमार, डॉ. लक्ष्मी तथा नीरजा पटैल के साथ-साथ तकनीकी अधिकारी अंकिता पाण्डेय, डॉ.सविता कुमारी तथा सहायक संचालक कृषि जगदीश ठाकुर, आईटीसी मिशन सुनहरा कल एवं एनसीएचसीई के अधिकारीगण उपस्थित रहे।