BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मंगलवार को बिजली विभाग का.. <<     BIG NEWS: नशे के कारोबार में फरारी काट रहा था 12.. <<     BIG NEWS : मंदसौर से राजस्थान तक फैला था डोडाचूरा.. <<     KHABAR : एक सुर, एक स्वर और देशभक्ति का संदेश, नीमच.. <<     BIG NEWS : पत्नी के चरित्र पर करता था शक, शराब के नशे.. <<     KHABAR : नगरपालिका के 14 प्रस्तावों पर बीजेपी.. <<     BIG NEWS : हरदीप पुरी के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी,.. <<     BIG NEWS : दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी आदिवासी.. <<     BIG REPORT : सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पांच.. <<     KHABAR : दीपावली बोनस और लंबित मांगों को लेकर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : बालाघाट में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG NEWS : गंभीरी नदी के पास खड़े थे तीन युवक, फिर.. <<     BIG VIDEO UPDATE : अफीम किसानों की आखिरी आस अब सांवलिया.. <<     BIG NEWS : तीन प्रमुख सचिव और 16 अफसर होंगे पदोन्नत,.. <<     BIG NEWS : सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त हुईं सीएमओ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 1, 2022, 12:42 pm
BIG REPORT : कलेक्टर ने किया भौंरासा, सोनकच्‍छ, पीपलरावां तथा चौबारा‍धीरा के शासकीय कार्यालयों का औचक निरीक्षण, कार्य में लापरवाही बरतने व अनुपस्थित रहने वालों पर कार्रवाई के दिए निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

देवास। कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने भौंरासा, सोनकच्‍छ, पीपलरावां तथा चौबारा‍धीरा में शासकीय कार्यालयों को औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर गुप्ता ने कार्य में लापरवाही बरतने एवं अनुपस्थित अधिकरी/कर्मचारियों पर कार्यवाही के निर्देश दिये।

कलेक्टर गुप्ता ने भौंरासा में हरिभाऊ उपाध्याय शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सहित परिसर में स्थित अन्य विद्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्‍कूल परिसर में नगर परिषद के पुराने टूटे हुए पानी के टैंकर होने पर निर्देश दिए कि इन टैंकरों को हटाए। स्कूल परिसर स्वच्छ एवं सुंदर दिखाना चाहिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर गुप्ता को स्कूल की बाउंड्रीवाल से अवगत कराया। परिसर की बाउंड्रीवाल क्षतिग्रस्त होने से आवारा पशु स्‍कूल में आ रहे हैं, इसका सही तरह से निर्माण हो। इस पर कलेक्टर गुप्‍ता ने स्कूल बाउंड्रीवाल को व्यवस्थित करने के निर्देश डीपीसी को दिए।

कलेक्टर गुप्‍ता ने कहा कि स्कूल में बच्चों की पढ़ाई पहली प्राथमिकता होना चाहिए। बच्चों को पढ़ाई में किसी भी प्रकार की समस्या न आने दें। निरीक्षण के दौरान हाजरी रजिस्टर देखने पर शासकीय कन्या उच्‍चतर माध्यमिक विद्यालय में लम्‍बे समय से बिना बताये अनुपस्थित रहने पर शिक्षक प्रेम सिंह यादव पर कार्यवाही करने के निर्देश दिये। सहायक शिक्षक लीलाधर चौधरी देरी से शाला में उपस्थित होने पर एवं किशोर कुमार मालवीय को अनुपस्थित होने पर शोकाज नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष संजय कुमार जोशी, स्कूल प्राचार्य डॉ. राजेंद्र चौधरी, शिक्षकगण सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।

कलेक्टर गुप्ता ने कन्‍या छात्रावास सोनकच्‍छ का निरीक्षण कर बीईओ/बीआरसी को निर्देश दिये कि फर्निचर की समस्‍या का निराकरण करें। छात्रावास में टूटे चेंबर का पुनः निर्माण करवाये। कलेक्टर गुप्ता ने सोनकच्‍छ में तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कहा गया कि समस्त तहसीलों में नामांतरण एवं बटवारे के प्रकरण निराकृत होते हैं तो रिकार्ड दुरुस्ती के दस्तावेज प्रकरण में संलग्न करने के उपरांत ही प्रकरण को अंतिम रूप से समाप्त करें यदि भविष्‍य में ऐसा पाया जाता है कि आरसीएमएस में निराकरण होने के बाद भी रिकार्ड दुरुस्ती नहीं हुई है तो संबंधित पीठासीन के खिलाफ कार्यवाही प्रस्तावित की जायेगी।

कलेक्‍टर गुप्‍ता ने सोनकच्‍छ में उप स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। कार्य में लापरवाही पाये जाने पर फार्मासिस्‍ट धर्मेंद्र सिंह सिसोदिया एवं बीएमओ डॉ राजेश चौधरी पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्‍टर गुप्‍ता ने स्टाक पंजी अपडेट नहीं होने पर नाराजगी जताई। कलेक्‍टर गुप्‍ता ने उचित मूल्य दुकान, आंगनवाड़ी केन्‍द्र का निरीक्षण भी किया। कलेक्टर गुप्ता ने शासकीय महाविद्यालय पीपलरावां का निरीक्षण कर एसडीएम को निर्देश दिये कि महाविद्यालय को जमीन दिलवाकर भवन निर्माण की कार्यवाही शुरू की जाए। कलेक्‍टर गुप्‍ता ने डीईओ/डीपीसी को निर्देश दिये कि पूर्व में विस्‍तृत निर्देश दिए गए थे, जिसमें ग्रामवार घर-घर जाकर बच्चों की उपस्थिति को बढ़ाना अहम निर्देश था जिसका पालन निरीक्षण के समय नहीं पाया जा रहा है।

कलेक्‍टर गुप्‍ता ने पीपलरावां में प्राथमिक स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्राथमिक स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र में वैक्‍सीन स्‍टॉक अपटेड नहीं पाया गया। शासकीय माध्‍यमिक विद्यालय पीपलरावां के निरीक्षण के दौरान शिक्षक प्रवीण तिवारी अनुपस्थित पाये गये इनको नोटिस देने के निर्देश दिये। कलेक्‍टर गुप्‍ता ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चौबाराधीरा का निरीक्षण कर सीएमएचओं को निर्देश दिये कि स्वास्थ्य केंद्र में रात्रिकालीन चौकीदार की व्यवस्था करें। अक्षय ऊर्जा अधिकारी को सोलर लाइट सही करने के निर्देश दिये।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE